NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती
    अगली खबर
    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती
    चुनाव आयोग आज 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर रहा है

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती

    लेखन आबिद खान
    Dec 03, 2023
    07:57 pm

    क्या है खबर?

    4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है और इन तीनों राज्यों में कांग्रेस को हार मिली है।

    भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 54, राजस्थान में 115 और मध्य प्रदेश में 163 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    कांग्रेस केवल तेलंगाना में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। यहां सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को हार मिली है।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत

    मध्य प्रदेश में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की है। राज्य की 230 सीटों में से भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके विपरीत कांग्रेस महज 66 सीटें जीत पाई है।

    एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

    शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के राज के बावजूद भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनावों वाला प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाई है।

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीती

    छत्तीसगढ़ में पहले कांग्रेस जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही थी, लेकिन भाजपा ने यहां भी कांग्रेस को पछाड़ दिया है।

    भाजपा ने राज्य की 90 में से कुल 54 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस महज 35 सीट जीत पाई है। एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जीती है।

    उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा है।

    निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जीत गए हैं।

    राजस्थान

    राजस्थान में कायम रहा सत्ता बदलने का रिवाज

    राजस्थान में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। राज्य की 199 सीटों में से 115 सीटों पर भाजपा जीती है, वहीं कांग्रेस महज 69 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई है।

    15 सीटों पर अन्य पार्टियों के और निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

    टोंक से सचिन पायलट जीत गए हैं। सरदारपुरा से अशोक गहलोत ने भी जीत दर्ज की है। झोटवाड़ा से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जीत चुके हैं। वसुंधरा राजे भी जीत गई हैं।

    तेलंग

    तेलंगाना में BRS को झटका, कांग्रेस जीती

    119 सीटों वाले तेलंगाना में BRS को बड़ा झटका लगा है और उसे कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

    कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं BRS महज 39 सीट जीत पाई है। भाजपा ने पिछले चुनावों के मुकाबले अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है और 8 सीटें जीती हैं। AIMIM 7 सीटें जीती है।

    2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से यहां BRS की सरकार थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव
    मध्य प्रदेश
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    विधानसभा चुनाव

    राजस्थान विधानसभा चुनाव: 32वीं बार चुनाव लड़ेंगे तितर सिंह, पेशे से मनरेगा मजदूर राजस्थान
    छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान जारी, जानें अहम बातें छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़: मतदान के बीच सुकमा में नक्सली हमला, CRPF जवान घायल छत्तीसगढ़
    विधानसभा चुनाव: मिजोरम और छत्तीसगढ़ में किन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर? छत्तीसगढ़

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: उज्जैन में किशोरी से रेप के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर उज्जैन
    उज्जैन रेप केस: आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराया गया उज्जैन
    15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच हो सकते हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश: चौथी बार टिकट मिलने पर दंडवत होकर हनुमान मंदिर पहुंचे भाजपा विधायक मध्य प्रदेश चुनाव

    राजस्थान

    भारतीय वायुसेना से मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान की विदाई, आज आखिरी बार आसमान में उड़ान भरी  भारतीय वायुसेना
    राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के दोनों बेटों को ED का समन, पेपर लीक मामले में होगी पूछताछ प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राजस्थान: ACB ने गिरफ्तार किए ED के 2 अधिकारी, रिश्वत लेने का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    राजस्थान: ED की कार्रवाई जारी, कथित जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर 24 जगहों पर छापा प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी राजस्थान
    #NewsBytesExplainer: भ्रष्टाचार से लेकर हिंदुत्व तक, छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? छत्तीसगढ़
    #NewsBytesExplainer: महिला विरोधी अपराधों से लेकर पेंशन योजना तक, राजस्थान चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? राजस्थान
    #NewsBytesExplainer: कैसे कांग्रेस और अशोक गहलोत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है चिरंजीवी योजना? राजस्थान सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025