NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा
    अगली खबर
    अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा
    भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया (तस्वीर: ट्विटर/@IndiannavyMedia)

    अग्निपथ योजना: भारतीय नौसेना 1 जुलाई से शुरू करेगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, जानें कब होगी परीक्षा

    लेखन तौसीफ
    Jun 23, 2022
    11:54 am

    क्या है खबर?

    सेना में भर्ती की केंद्र सरकार की नई अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच थल सेना और वायु सेना के बाद अब नौसेना ने भी अग्निवीर भर्ती जारी कर दी है।

    नौसेना 1 जुलाई, 2022 से अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी।

    जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

    योजना

    सबसे पहले जानें क्या है अग्निपथ योजना

    अग्निपथ योजना तीनों सेनाओं, थल सेना, वायुसेना और नौसेना, के लिए एक अखिल भारतीय योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया है।

    इस योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को 'अग्निवीर' कहा जाएगा। उन्हें चार साल के लिए सेना में सेवा का अवसर मिलेगा।

    इसके बाद योग्यता, इच्छा और मेडिकल फिटनेस के आधार पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवा में बरकरार रखा जाएगा।

    इस योजना के खिलाफ देशभर में युवा सड़कों पर हैं और इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    तारीख

    भारतीय नौसेना की भर्ती से जुड़ी ये महत्वपूर्ण तारीखें कर लें नोट

    भारतीय नौसेना की तरफ से जारी की गई सूचना के मुताबिक, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 9 जुलाई, 2022 को जारी किया जाएगा।

    इसके बाद आवेदन प्रक्रिया 15 से 30 जुलाई, 2022 तक चलेगी।

    आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अक्टूबर के मध्य में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

    इसके बाद नौसेना में चयनित होने वाले अग्निवीरों का 21 नवंबर, 2022 से ओडिशा स्थित नौसेना प्रतिष्ठान इंडियन नेवल शिप (INS) चिल्का में प्रशिक्षण शुरू होगा।

    भर्ती

    भारतीय नौसेना में इस साल 3,000 अग्निवीरों की होगी भर्ती

    पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि भारतीय नौसेना इस साल 3,000 अग्निवीरों को भर्ती करेगी।

    उन्होंने कहा, "यह योजना नई है और हमें खुद को इसके अनुकूल बनाना होगा। जहां नौसेना 3,000 अग्निवीरों को भर्ती करेगी तो वहीं वायु सेना 3,500 और थल सेना 40,000 अग्निवीरों को भर्ती करेगी। यह सभी भर्तियां पहले साल में पूरी कर ली जाएंगी।"

    महिला

    भारतीय नौसेना में पहली बार महिला नाविकों की होगी भर्ती

    भारतीय नौसेना इस साल नई अग्निपथ योजना के माध्यम से पहली बार महिला नाविकों की भर्ती करेगी। इससे आने वाले समय में उनके लिए भी युद्धपोतों पर तैनात होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 3,000 अग्निवीरों में से महिलाएं कितनी होंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि यह संख्या पहले बैच में 10 से 20 प्रतिशत होगी।

    जानकारी

    थलसेना और वायुसेना में कब शुरू होगी भर्ती?

    बता दें कि वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो जाएगी। वहीं, थल सेना में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जुलाई से शुरू होगी, अभी इसके लिए तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय नौसेना
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    अग्निपथ योजना

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    भारतीय नौसेना

    #NavyDay: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने सपने को यूं करें साकार शिक्षा
    Indian Navy Recruitment: SSR, MR और AA के लिए आगे बढ़ी आवेदन तिथि शिक्षा
    भारतीय नौसेना ने 1,500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    भारतीय नौसेना में निकली 2,500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    रोजगार समाचार

    साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम नौकरियां
    MPPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन मध्य प्रदेश
    खाना डिलीवरी करने वाले लड़के ने सीखी कोडिंग, बन गया साफ्टवेयर इंजीनियर जोमैटो
    UPSC: वाइस प्रिंसिपल, सीनियर लेक्चरर के 150 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    सरकारी नौकरी

    रेलवे में अप्रेंटिस के 3,600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन भारतीय रेलवे
    UPSC: सिविल सेवा फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, श्रुति शर्मा बनीं टॉपर रोजगार समाचार
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा की पहली तीनों टॉपर्स लड़कियां, 508 पुरूष और 177 महिलाएं पास UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    इस राज्य में पंचायत सचिव के 1,300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार

    अग्निपथ योजना

    क्या है अग्निपथ योजना, जिसके जरिए चार साल के लिए सेना में भर्ती होंगे युवा? भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना: नियुक्ति के चार साल बाद अग्निवीरों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे? भारतीय सेना
    अग्निपथ योजना: कई जगहों पर युवाओं का प्रदर्शन, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी उठाए सवाल भारतीय सेना
    अग्निवीरों के लिए कौशल आधारित कोर्स शुरू करेगा शिक्षा मंत्रालय, IGNOU के साथ होगा समझौता रक्षा मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025