NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC सिविल सेवा परीक्षा की पहली तीनों टॉपर्स लड़कियां, 508 पुरूष और 177 महिलाएं पास
    करियर

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा की पहली तीनों टॉपर्स लड़कियां, 508 पुरूष और 177 महिलाएं पास

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा की पहली तीनों टॉपर्स लड़कियां, 508 पुरूष और 177 महिलाएं पास
    लेखन तौसीफ
    May 30, 2022, 06:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा की पहली तीनों टॉपर्स लड़कियां, 508 पुरूष और 177 महिलाएं पास
    UPSC में तीनों टॉपर्स लड़कियां (फोटो: गामिनी सिंगला श्रुति शर्मा और अंकिता अग्रवाल)

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार यानि 30 मई को सिविल सेवा फाइनल परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित कर दिए। आयोग की तरफ से जारी किए गए नतीजों के मुताबिक, इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवार सफल हुए हैं जिसमें से 508 पुरूष और 177 महिलाएं हैं। परीक्षा के इंटरव्यू का आयोजन 5 अप्रैल से 26 मई के बीच हुआ था और इसमें कुल 1,824 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

    पहले तीन रैंक पर लड़कियों का कब्जा

    कुल 685 सफल उम्मीदवारों में से आल इंडिया रैंक 1, 2, 3 और 4 पर लड़कियों ने कब्जा किया। UPSC के मुताबिक, श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है। टॉप करने वाली श्रुति बिजनौर में जन्मी हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई की है। दूसरी रैंक हासिल करने वाली अंकिता अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की है, जबकि तीसरी रैंक हासिल करने वाली गामिनी सिंगला ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है।

    जामिया के RCA से कोचिंग ले रहीं थी श्रुति

    श्रुति पिछले दो साल से जामिया मिलिया इस्लामिया में आवासीय कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है। अपनी सफलता से उत्साहित श्रुति ने कहा कि वह यह परीक्षा पास कर लेंगी इसके बारे में जानती थीं, लेकिन परीक्षा में टॉप करना ये किसी सपने के सच होने जैसा है।

    अंकिता ने दिल्ली से की कोचिंग

    सिविल सेवा परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता दिल्ली विश्वविद्यालय से इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में स्थित एक विख्यात कोचिंग संस्थान से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। वहीं तीसरी रैंक हासिल करने वाली गामिनी ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है और उन्होंने सोशियोलॉजी को सिविल सेवा परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।

    25 टॉपर्स में 15 पुरूष और 10 महिलाएं

    UPSC सिविल सेवा परीक्षा के टॉप 25 टॉपर्स की बात की जाए तो इनमें 15 पुरूष और 10 महिलाएं हैं। इन 25 उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, मानविकी, कॉमर्स और मेडिकल के क्षेत्र में ग्रेजुएशन किया है। वहीं इन टॉपर्स ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिए मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी साहित्य, इतिहास, गणित, चिकित्सा विज्ञान, राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और जूलॉजी जैसे विषयों को चुना।

    देश को मिलेंगे 180 नए IAS अधिकारी

    बता दें कि UPSC सिविल सेवा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। आयोग के अनुसार, इस बार IAS पद के लिए 180, IFS के लिए 37, IPS के लिए 200, ग्रुप A सर्विसेज के लिए 242, और ग्रुप B सर्विसेज के लिए 90 उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    सरकारी नौकरी
    सिविल सर्विस
    श्रुति शर्मा

    ताज़ा खबरें

    सिनेमाघरों में रिलीज के 42 दिन बाद ही OTT पर आएंगी फिल्में- फिल्म चैंबर केरल
    CAPF में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया सरकारी नौकरी
    उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ करने पर लड़कियों ने की लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    गर्भावस्था के दौरान बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    अब UPSC के जरिए होगी IRMS पदों पर भर्ती, अगले साल से होगी शुरुआत भारतीय रेलवे
    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    UPSC: तमिलनाडु के जयगणेश ने असफलताओं से नहीं मानी हार, सातवीं बार में बने IAS अधिकारी सरकारी नौकरी
    UPSC: श्वेता ने दो बार परीक्षा पास कर छोड़ी नौकरी, तीसरी बार में बनीं IAS परीक्षा

    सरकारी नौकरी

    इंडियन बैंक ने निकाली 220 पदों पर भर्ती, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया इंडियन बैंक
    राजस्थान होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया जारी, 11 फरवरी है फॉर्म भरने की आखिरी तारीख राजस्थान सरकार
    इंडियन आर्मी ऑर्डिनेंस ने निकाली 1,793 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन भारतीय सेना
    उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4,000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन स्वास्थ्य मंत्रालय

    सिविल सर्विस

    UPSC की तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, कम समय में हासिल कर सकते हैं सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पिता की मौत के बाद भी नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में IAS बने राजदीप सिंह IAS अधिकारी
    ग्रेजुएशन में फेल हो गए थे IAS अनुराग, लेकिन जिद में पास कर दिखाई UPSC परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग के क्या फायदे हैं? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    श्रुति शर्मा

    श्रुति बनीं UPSC सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर, जानें कैसे करती थीं पढ़ाई UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023