Page Loader
कर्नाटक: दोस्त की शादी की पार्टी में व्यक्ति ने मांगा अतिरिक्त चिकन, चाकू मारकर हत्या
कर्नाटक में अतिरिक्त चिकन को लेकर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या (पिक्सल)

कर्नाटक: दोस्त की शादी की पार्टी में व्यक्ति ने मांगा अतिरिक्त चिकन, चाकू मारकर हत्या

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2025
05:43 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के बेलगावी में चिकन को लेकर हत्या का एक मामला सामने आया है। दरअसल, यारागट्टी तालुका निवासी विनोद मालाशेट्टी (30) रविवार को अपने दोस्त अभिषेक कोप्पड़ की शादी की पार्टी में शामिल होन के लिए गए थे। यहां विनोद ने रात्रिभोज के दौरान अतिरिक्त चिकन मांगा था, जिससे नाराज होकर खाना परोस रहे व्यक्ति ने विनोद के चाकू घोंप दिया। विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी का नाम विट्टल हरुगोप बताया जा रहा है।

हत्या

प्याज काटने वाले चाकू से मारा

पुलिस ने बताया कि पार्टी में चिकन की दावत थी और विनोद कई बार चिकन ले चुका था। अगली बार जब विनोद ने विट्टल से चिकन मांगा तो उसने काफी छोटा टुकड़ा दिया, इस पर विनोद और विट्टल के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि विट्टल रसोई से प्याज काटने वाला चाकू ले आया और विनोद के घोंप दिया। विनोद की अत्यधिक रक्तस्त्राव से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है।

घटना

महाराष्ट्र में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के वसई विहार में भी सामने आ चुका है। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, पिछले महीने पापड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच जन्मदिन समारोह में एक मामूली बात पर विवाद हो गया था, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे पीड़ित और आरोपी दोनों एक औद्योगिक कंपनी में काम करते थे। दोनों के बीच झगड़ा शराब को लेकर हुआ था।