NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम
    अगली खबर
    साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम
    बदलती लाइफस्टाइल के कारण साइकोलॉजी के फील्ड में करियर की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं

    साइकोलॉजी के क्षेत्र में बनाएं करियर, इन जगहों पर कर सकते हैं काम

    लेखन तौसीफ
    May 27, 2022
    11:00 pm

    क्या है खबर?

    साइकोलॉजी में मनुष्य के व्यवहार और मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। यह मनुष्य की भावनाओं और प्रतिक्रियाओं को समझने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करती है।

    आज के दौर में लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है और इस बदलती लाइफस्टाइल के कारण साइकोलॉजी के फील्ड में करियर की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।

    इस क्षेत्र में विशेषज्ञता और रुचि के आधार पर करियर बनाने के कई विकल्प मौजूद हैं जो हम आपको नीचे बताएंगे।

    अर्थ

    साइकोलॉजी शब्द का अर्थ क्या है?

    साइकोलॉजी शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के दो शब्द साइकी और लोगस से मिलकर हुई है।

    साइकी शब्द का अर्थ है आत्मा, जबकि लोगस का अर्थ है अध्ययन या ज्ञान। इस तरह अंग्रेजी शब्द साइकोलॉजी का शाब्दिक अर्थ है आत्मा का अध्ययन या आत्मा का ज्ञान।

    जर्मनी के वैज्ञानिक विल्हेम मैक्समिलियन वुण्ट दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने फिलॉस्फी (दर्शन) और साइकोलॉजी के बीच अंतर बताया था।

    साइकोलॉजी को हिंदी में मनोविज्ञान कहा जाता है।

    योग्यता

    इन शैक्षणिक योग्यताओं के साथ बन सकते हैं साइकोलॉजिस्ट

    साइकोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जरूरी है कि आपने कक्षा 12 पास की हो।

    कक्षा 12 पास करने के बाद आप साइकोलॉजी ऑनर्स में ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

    इसके बाद आप साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इसमें आप क्लीनिकल साइकोलॉजी, इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी, ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर, हेल्थ साइकोलॉजी, सोशल साइकोलॉजी या एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी विषयों के साथ स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं।

    पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आप साइकोलॉजी के एक विशेष क्षेत्र में डॉक्टरेट की डिग्री ले सकते हैं।

    संस्थान

    इन संस्थानों से कर सकते हैं साइकोलॉजी की पढ़ाई

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली

    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)

    जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

    प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई

    जीसस एंड मेरी कॉलेज, नई दिल्ली

    दिल्ली यूनिवर्सिटी

    सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन, मुम्बई

    एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी ऐंड अलॉइड साइंसेस, नोएडा, उत्तर प्रदेश

    भीमराव अंबेडकर कॉलेज, नई दिल्ली

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़

    माउंट कारमेल कॉलेज, बेंगलुरू

    लोरेटो कॉलेज, कोलकाता

    पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

    बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी

    मद्रास स्कूल ऑफ सोशल वर्क, मद्रास

    क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू

    रोजगार

    साइकोलॉजी के क्षेत्र में कहां-कहां मिलेगा रोजगार?

    क्लिनिकल साइकोलॉजी या रिहैबिलिटेशन एंड काउंसलिंग साइकोलॉजी: सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों, गैर-सरकारी संगठनों (NGO) और प्राइवेट क्लीनिकों में लाइसेंस प्राप्त क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के रूप में काम किया जा सकता है।

    इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी एंड ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर: आप किसी कंपनी में साइकोलॉजिस्ट या संगठन में सलाहकार के तौर पर काम कर सकते हैं।

    फोरेंसिक साइकोलॉजी: इस क्षेत्र के लोग पुलिस विभागों, अपराध शाखाओं, सेना, कानूनी फर्मों और जांच ब्यूरो जैसी जगहों में सलाहकार के रूप में कार्य कर सकते हैं।

    सामाजिक कार्यकर्ता

    साइकोलॉजी की पढ़ाई करके बन सकते हैं सामाजिक कार्यकर्ता

    मनोचिकित्सक: मनोचिकित्सक के तौर पर आप किसी व्यक्ति, जोड़े, समूह या परिवार के भावनात्मक या रिश्तों से संबंधित समस्याओं जैसी मनोवैज्ञानिक परेशानियों को दूर करने का काम कर सकते हैं।

    सामाजिक कार्यकर्ता: सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर ऐसे लोगों की स्थितियों में सुधार लाने के लिए काम करना होगा, जो अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, अपराधी, विकलांग, दुर्व्यवहार का शिकार लोग तक शामिल हो सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नौकरियां
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी
    भारतीय कंपनियों की पूंजीगत खर्च दर हुई कम, 4 साल के निचले स्तर पर पहुंची शेयर बाजार समाचार
    भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को ADB से मिला 6,800 करोड़ रुपये का लोन पाकिस्तान समाचार

    नौकरियां

    नहीं मिल रही है नौकरी? इस तरीके से वीडियो रिज्यूमे बनाकर दोबारा करें आवेदन रोजगार समाचार
    वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को मिलेगी जॉब्स और एजुकेशन से जुड़ी जानकारी, Vi ऐप को अपडेट मोबाइल ऐप्स
    एयर इंडिया में 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन एयर इंडिया
    भारतीय मानक ब्यूरो में 300 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार

    रोजगार समाचार

    TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन त्रिपुरा
    DHJSE Mains Admit Card: दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी दिल्ली
    UP Panchayat Sahayak Bharti: पंचायत सहायक के 2,783 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025