LOADING...
#NavyDay: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने सपने को यूं करें साकार

#NavyDay: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने सपने को यूं करें साकार

Dec 04, 2018
04:09 pm

क्या है खबर?

4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। अगर आप इंडियन नेवी (भारतीय नौसेना) में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपका ये सपना सच हो सकता है। इंडियन नेवी में नौकरी पाना आसान नहीं होता है, लेकिन इतना कठिन भी नहीं है। अगर आप 12वीं पास हैं तब भी इंडियन नेवी में शामिल हो सकते हैं। आइये जानते हैं की 12वीं के बाद कैसे इंडियन नेवी में शामिल हो सकते हैं।

AA और SSR

भारतीय नौसेना नाविक (AA व SSR) भर्ती

भारतीय नौसेना आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट्स (SSR) के पदों पर नियुक्तियां आमंत्रित करता है जिसकी शैक्षिक योग्यता PCM स्ट्रीम के साथ 12वीं पास होती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के गणित एवं फिजिक्स में 60% अंक होने चाहिए। AA के लिए आयु 17 से 20 वर्ष के बीच और SSR के लिए आयु 17 से 19 के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक फिटनेस टेस्ट और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।

NDA और NA

NDA और NA के जरिए हों शामिल

उम्मीदवार नेशनल डिफेन्स अकादमी (NDA) और इंडियन नेवल एकेडमी एंट्री (NA) के जरिए भी भाग ले सकते हैं। इसमें केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। साथ ही उनकी उम्र 16.5 से 19 वर्ष होनी चाहिए। NDA और NA दोंनो के लिए उम्मीदवार फिजिक्स और गणित विषय के साथ विज्ञान में 10+2 होना चाहिए। NDA और NA दोंनो में अभ्यर्थियों को प्राधिकरण द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों को भी पास करना होगा।

Advertisement

अधिकारी

इंजीनियरिंग/विद्युत अधिकारी पदों पर जाएं

इंडियन नेवी के अधिकारी होने का अपना एक अलग ही फायदा है। यह आपको नए लोगों से मिलने और रुतबे का आनंद देता है। इस श्रेणी के तहत कई उम्मीदवारों की भर्ती होती है। सबमरीन इंजीनियर अधिकारी, इंजीनियरिंग जनरल सर्विस ऑफिसर, नेवल कंस्ट्रक्शन अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवार NDA कैडेट और बीटेक कैडेट एंट्री मोड के जरिए आवेदन कर सकते हैं। NDA कैडेट और बीटेक कैडेट एंट्री मोड के तहत केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

Advertisement

19 वर्ष

NDA कैडेट और बीटेक कैडेट एंट्री के लिए 19 वर्ष तक के उम्मीदवार करें आवेदन

इसके लिए उम्मीदवार की आयु 16.5 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विषयों के रूप में फिजिक्स और गणित के साथ विज्ञान में 10+2 होना चाहिए। बीटेक इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को PCM और अंग्रेजी के साथ विज्ञान से 10+2 होना चाहिए। साथ ही PCM में न्यूनतम 70% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए। साथ ही मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना होगा।

Advertisement