NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस ने दिया जवाब, बोला- नहीं होगा नुकसान
    अगली खबर
    अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस ने दिया जवाब, बोला- नहीं होगा नुकसान
    अमेरिका ने रूस पर 500 से ज्यादा प्रतिबंध लगाए हैं

    अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस ने दिया जवाब, बोला- नहीं होगा नुकसान

    लेखन आबिद खान
    Feb 24, 2024
    01:08 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन युद्ध के 2 साल पूरे होने के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने रूस पर 500 से भी ज्यादा नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 23 फरवरी को इसका ऐलान किया है।

    अब रूस ने भी इस कदम पर प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा कि इन प्रतिबंधों का उस पर असर नहीं होगा और कोई नुकसान नहीं होगा।

    बयान

    क्या बोला रूस?

    वॉशिंगटन में रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा, 'अमेरिका को अहसास नहीं है कि प्रतिबंध हमें नीचे नहीं गिराएंगे? ये अवैध प्रतिबंध रूसी संघ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का एक और बेशर्म और निंदनीय प्रयास है। प्रतिबंधों का एक नया दौर रूस के मूल हितों पर हमला है, लेकिन हम इनकी रक्षा करते रहेंगे।'

    प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने यूरोपीय संघ (EU) के कई और अधिकारियों पर देश में घुसने पर रोक भी लगा दी है।

    प्रतिबंध

    अमेरिका ने क्या-क्या प्रतिबंध लगाए?

    अमेरिका ने रूस की रक्षा से जुड़ी मशीनें और उपकरण बनाने वाली कंपनियों, टेक्नोलॉजी और सामग्री की खरीद में शामिल कंपनियों, यूरेनियम और एल्यूमिनियम जैसी धातुओं का व्यापार करने वाली कंपनियों और एक जहाज निर्माता कंपनी पर प्रतिबंध लगाए हैं।

    इसके अलावा एलेक्स नवलनी की मौत जिस जेल में हुई थी, वहां के वॉर्डन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    प्रतिबंध के बाद कंपनियों की व्यापार क्षमता को सीमित किया गया है और व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगी है।

    प्रतिबंध 

    ब्रिटेन और EU ने भी लगाए प्रतिबंध 

    ब्रिटेन ने भी रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। ब्रिटेन ने रूस के 50 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को रूस झेल नहीं पाएगा।

    दूसरी ओर, 27 देशों वाले EU ने भी रूस पर 200 से अधिक नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। इनमें 106 से अधिक अधिकारी और 88 संस्थाएं शामिल हैं।

    खतरा

    वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ेगा खतरा

    विशेषज्ञों का मानना है कि नए प्रतिबंधों से रूस और अमेरिका के साथ ही वैश्विक अर्व्यवस्था को भी झटका लग सकता है। अटलांटिक काउंसिल के किम डोनोवन ने कहा, "रूस को वास्तव में प्रभावित करने के लिए हम और ज्यादा कार्रवाई करने जा रहे हैं, जो व्यापक वैश्विक अर्थव्यवस्था पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है।"

    हालांकि, अमेरिका के प्रतिबंधों की सूची में ज्यादातर कंपनियां ऐसी हैं, जो पहले से ही प्रतिबंधित हैं या जिनके अमेरिका के साथ सीमित संबंध हैं।

    युद्ध

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 2 साल

    यूक्रेन युद्ध को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध में दोनों ओर से लगभग 5 लाख सैनिक या तो घायल हुए हैं या मारे जा चुके हैं। हालांकि, हताहतों के आंकड़े को लेकर दोनों देशों के अपने-अपने दावे हैं।

    यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर रूस कब्जा कर चुका है। यूक्रेन का कहना है कि 30,000 से ज्यादा नागरिक घरों से लापता हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    अमेरिका
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    रूस समाचार

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन अक्टूबर में चीन जाएंगे, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पहली विदेश यात्रा चीन समाचार
    G-20 शिखर सम्मेलन में बनी सर्वसम्मति, 'दिल्ली घोषणा' स्वीकार की गई; यूक्रेन युद्ध था मुख्य अड़चन नरेंद्र मोदी
    ब्रिटेन ने रूस के वागनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया, प्रतिबंध लगाया ब्रिटेन
    क्रीमिया में रूस के नौसेना मुख्यालय पर यूक्रेन का मिसाइल हमला; एक की मौत, 6 घायल यूक्रेन

    अमेरिका

    अमेरिका: 30 साल पहले बोतल में बंद कर समुद्र में डाला संदेश, अब न्यूयॉर्क में मिला  अजब-गजब खबरें
    अप्रैल में पूर्ण सूर्य ग्रहण, कई मायनों में पिछली बार से होगा अलग सूर्य ग्रहण
    अमेरिका: झरने के अंदर जलती नजर आई 'अनंत ज्वाला', घूमते हुए युवक ने ढूंढ निकाली अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: लुटेरे भारतीय छात्र के पीछे भागे, हमला किया; खून से लथपथ छात्र ने मांगी मदद   हैदराबाद

    यूक्रेन युद्ध

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले? रूस समाचार
    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश   रूस समाचार
    रूस से ज्यादा तेल आयात कर रहा भारत, न्यूनतम स्तर पर पहुंची OPEC की हिस्सेदारी  रूस समाचार
    रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत यूक्रेन संकट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025