NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 30 साल पहले बोतल में बंद कर समुद्र में डाला संदेश, अब न्यूयॉर्क में मिला 
    अगली खबर
    अमेरिका: 30 साल पहले बोतल में बंद कर समुद्र में डाला संदेश, अब न्यूयॉर्क में मिला 
    32 साल पहले बोतल में बंद कर भेजा संदेश अब मिला

    अमेरिका: 30 साल पहले बोतल में बंद कर समुद्र में डाला संदेश, अब न्यूयॉर्क में मिला 

    लेखन सयाली
    Feb 04, 2024
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां 32 साल पहले लिखकर समुद्र में डाला गया संदेश मिला है।

    फेसबुक पर डाली पोस्ट के अनुसार, यह संदेश 32 साल पहले लिखा गया था। इसे लिखने के बाद एक कांच की बोतल में बंद कर अटलांटिक महासागर में फेक दिया गया।

    अब 32 सालों के बाद यह न्यूयॉर्क की शिन्नेकॉक खाड़ी में पाया गया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    पृष्ठभूमि

    संदेश में लिखी थी यह बात 

    यह संदेश अक्टूबर, 1992 में लिखा गया था। इसे शॉन और बेन नामक छात्रों ने लिखा था, जो उस वक्त नौवीं कक्षा में थे।

    इस संदेश में लिखा गया था कि नौवीं कक्षा की पृथ्वी विज्ञान परियोजना के हिस्से के रूप में इस बोतल को लॉन्ग आइलैंड के पास अटलांटिक महासागर में फेंक दिया गया था। कृपया नीचे दी गई जानकारी भरें और बोतल वापस कर दें।

    इसके साथ उन्होंने स्कूल का पता लिखा था।

    खोज 

    खोजकर्ता ने फेसबुक पर साझा की तस्वीरें 

    न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, शिनकॉक रिजर्वेशन के एडम ट्रैविस को बोतल वाला संदेश मिला। उन्होंने 'मैटिटुक हाई स्कूल पूर्व छात्र' नामक फेसबुक पेज पर बोतल और संदेश की तस्वीरें पोस्ट की थीं।

    इसके बाद लोगों को मालूम चला कि उन्हें यह खाड़ी में मिली थी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर 4,000 से अधिक लाइक मिले हैं।

    पोस्ट में रिचर्ड ई ब्रूक्स को याद किया गया है, जिन्होंने 1992 की अपनी कक्षा के साथ यह प्रोजेक्ट किया था।

    प्रतिक्रिया

    संदेश लिखने वाले छात्र ने जाहिर की अपनी खुशी

    यह पत्र लिखने वाले छात्रों में से एक बेनी डोरोस्की ने पोस्ट को देखकर लिखा, 'मिस्टर ब्रूक्स एक अद्भुत शिक्षक थे। विश्वास नहीं हो रहा कि यह 32 साल पहले की बात है। मैं सचमुच बोतल ढूंढने वाले से मिलना चाहूंगा।'

    डोरोस्की की यह इच्छा पूरी हुई, जब खोजकर्ता एडम ट्रैविस ने उनके कमेंट का जवाब दिया। उन्होंने कहा जब वह अपने शिकार उपकरण को साफ कर रहे थे, तब उन्हें मलबे के ढेर के ऊपर बोतल मिली थी।

    प्रतिक्रिया

    शिक्षक के बेटे पोस्ट देख हुए भावुक 

    टीचर रिचर्ड के बेटे जॉन ब्रूक्स ने जब यह पोस्ट देखा तो वो भावुक हो गए। उन्होंने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हे भगवान! मेरी आखें नम हैं और मैं बहुत भावुक हूं।"

    आगे ब्रूक्स ने बताया, "पिताजी को वास्तव में अपने छात्रों के साथ यह गतिविधि करना बहुत पसंद था और यह एक सराहनीय स्मृति है। पोस्ट करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

    ब्रूक्स ने बताया कि उनके पिता की पिछले साल अल्जाइमर से मृत्यु हो गई।

    अन्य घटनाएं 

    पहले भी पाए गए हैं ऐसे बोतल वाले संदेश 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऐसा पहला मामला नहीं है और ऐसे कई मामले आ चुके हैं।

    इससे पहले 1997 में भी ऐसी एक खबर सामने आई थी। तब एक बोतल में मैसाचुसेट्स के पांचवीं कक्षा के छात्र का विज्ञान वर्ग का संदेश फ्रांस के वेंडी में पाया गया था।

    इसके अलावा एक और संदेश 1972 में लिखा गया था। यह कांच की एक बोतल में लिखा गया हाई स्कूल संदेश था, जो कि 2019 में पाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    सोशल मीडिया
    फेसबुक

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    राम मंदिर उद्घाटन: अमेरिका से लेकर फ्रांस तक, दुनियाभर में ऐसे मनाया जा रहा जश्न राम मंदिर
    चीन: 'पति' शादीशुदा निकला तो 8 बच्चों की मां ने दायर किया मुकदमा, मांगे 232 करोड़   चीन समाचार
    अमेरिका: शिकागो के पास 3 जगह गोलीबारी कर 8 की हत्या, हमलावर ने भी खुदकुशी की शिकागो
    अमेरिका: कमजोर हड्डियों के इलाज के लिए वाइब्रेटिंग बेल्ट को मिली मंजूरी नासा

    अजब-गजब खबरें

    तमिलनाडु के इस जिले का तापमान शून्य के करीब पहुंचा, आम जन-जीवन हुआ अस्त-व्यवस्त; सभी हैरान तमिलनाडु
    अबू धाबी का अल नाहयान परिवार है सबसे अमीर परिवार, जानें क्या-क्या और कितनी संपत्ति संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    दूसरा बच्चा नहीं होने पर पति ने कैंसर पीड़ित पत्नी से मांगा तलाक, हो रही आलोचना चीन समाचार
    व्यक्ति ने 5 महिलाओं को किया गर्भवती, सबके लिए एक साथ रखी गोद भराई की रस्म  न्यूयॉर्क शहर

    सोशल मीडिया

    हैलोवीन पर "हवा में बाइक चलाते" दिखा व्यक्ति, देखें वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें
    अब आए 'बिस्किट के पकौड़े', वीडियो देखकर बिगड़ा लोगों का स्वाद! खान-पान
    अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का नकली वीडियो वायरल, केंद्रीय मंत्री ने कंपनियों को दी ये नसीहत  रश्मिका मंदाना
    देसी जुगाड़: व्यक्ति ने सड़क की सफाई के लिए बनाया अनोखा उपकरण, देखें वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें

    फेसबुक

    रैंप वॉक करते हुए मार्क जुकरबर्ग की तस्वीर हुई वायरल, जानिए क्या है सच्चाई मार्क जुकरबर्ग
    मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के गुस्से को किया स्वीकार  मार्क जुकरबर्ग
    मुकेश अंबानी से आगे निकले मार्क जुकरबर्ग, इतनी हुई उनकी कुल संपत्ति मार्क जुकरबर्ग
    मेटा नए डिजाइन में पेश करेगी अवतार, देखने को मिलेंगे ये बदलाव  मेटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025