NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल
    अगली खबर
    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल
    रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है

    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल

    लेखन आबिद खान
    May 25, 2025
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन में एक बार फिर तनातनी का माहौल है। अब रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन से हमला किया है, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 43 लोग घायल हुए हैं।

    ये लगातार दूसरी रात है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने इसे 'आतंक की रात' बताते हुए कहा कि हमले में 3 बच्चे भी मारे गए हैं।

    हमले

    रूस ने 22 जगहों पर किए हमले

    यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि कीव के पश्चिम में स्थित झीटोमिर में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी शहर मायकोलाइव में 70 वर्ष का एक व्यक्ति मारा गया है। कीव क्षेत्र में 16 लोग घायल भी हुए हैं।

    यूक्रेन ने बताया कि उसके अधिकांश क्षेत्र रात भर हमलों से प्रभावित हुए हैं। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि उसने 22 स्थानों पर रूसी हमले दर्ज किए हैं।

    बयान

    कीव के मेयर ने दी नुकसान की जानकारी

    खमेलनित्सकी क्षेत्रीय प्रमुख सेरही ट्यूरिन ने लिखा, '4 लोग मारे गए हैं और 5 घायल हुए। 6 मकान नष्ट हो गए और 20 क्षतिग्रस्त हो गए।'

    कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा, 'रविवार सुबह तक कीव में पहले से ही 10 लोग घायल हैं। होलोसिव्स्की में एक छात्रावास पर ड्रोन ने हमला किया था, जिससे बाहरी हिस्से में आग लग गई थी। हमले के दौरान ड्रोन का मलबा ओबोलोन में एक शॉपिंग मॉल और एक रिहायशी इमारत पर गिरा।'

    यूक्रेन

    यूक्रेन बोला- सैकड़ों ड्रोन मार गिराए

    यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात्रि 8 बजे तक 45 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया और 266 मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) को निष्क्रिय कर दिया।

    मार गिराई गई मिसाइलों और ड्रोन का मलबा कीव प्रांत के 6 जिलों में गिरा।

    कीव सिटी सैन्य प्रशासन ने कहा कि यह हमला राजधानी पर सबसे बड़े संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमलों में से एक था।

    कैदी

    हमलों के बीच कैदियों की अदला-बदली भी जारी

    हमलों के बीच रूस और यूक्रेन में कैदियों की अदला-बदली भी जारी है। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के 307 कैदियों को रिहा किया।

    इससे एक दिन पहले दोनों पक्षों ने 390 कैदी रिहा किए थे। उम्मीद है आज भी कुछ कैदियों की अदला-बदली हो सकती है।

    यह युद्ध के दौरान अब तक का सबसे बड़ा कैदी आदान-प्रदान है।

    बता दें कि दोनों देशों में 1,000 कैदियों की अदला-बदली करना का समझौता हुआ है।

    युद्धविराम

    रूस और यूक्रेन में युद्धविराम के लिए भी बातचीत जारी

    रूस ने ये हमला ऐसे वक्त किया है, जब रूस और यूक्रेन युद्धविराम के लिए सीधी वार्ता कर रहे हैं। 16 मई को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल तुर्की के इस्तांबुल में मिले थे।

    युद्ध के बाद ये पहली बार था, जब दोनों देशों ने सीधी वार्ता की। हालांकि, इस बैठक में कैदियों की अदला-बदली के अलावा किसी अहम मुद्दें पर सहमति नहीं बनी।

    तनाव के बीच हुई बैठक 2 घंटे से भी कम समय में खत्म हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी
    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर

    रूस समाचार

    ब्रिटेन बोला- फ्रांस के साथ मिलकर यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर करेंगे काम, अमेरिका के सामने रखेंगे ब्रिटेन
    यूक्रेन युद्ध पर शांति वार्ता के लिए आगे बढ़ा अमेरिका, रूस से प्रतिबंध हटाने पर विचार अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: अमेरिका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देना क्यों बंद की, युद्ध पर क्या होगा असर? यूक्रेन
    डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत टैरिफ में कटौती के लिए राजी हुआ अमेरिका

    यूक्रेन

    ट्रंप और जेलेंस्की की बातचीत में शामिल हुए मस्क, आधे घंटे तक क्या चर्चा हुई? एलन मस्क
    यूक्रेन ने रूस पर किया सबसे बड़ा हमला, मास्को पर दागे 34 ड्रोन रूस समाचार
    अमेरिका ने यूक्रेन को रूस पर हमले के लिए अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी दी अमेरिका
    रूस ने पहली बार यूक्रेन पर दागी इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, कितना नुकसान हुआ? यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध

    रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला: बिजली संयंत्र बंद, जेलेंस्की बोले- 70 ड्रोन-मिसाइल दागे गए रूस समाचार
    रूसी सेना में शामिल 16 भारतीय 'लापता', युद्ध में अब तक 12 की मौत- विदेश मंत्रालय रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध रोकने को डोनाल्ड ट्रंप की पहल, व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमीर जेलेंस्की से बात की डोनाल्ड ट्रंप
    रूस ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर ड्रोन से किया हमला- यूक्रेन का दावा  रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025