Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
श्रीलंका
यूक्रेन युद्ध
श्रीलंका आर्थिक संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की जीत, रूस को दिया गया तुरंत युद्ध रोकने का आदेश
दुनिया

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की जीत, रूस को दिया गया तुरंत युद्ध रोकने का आदेश

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की जीत, रूस को दिया गया तुरंत युद्ध रोकने का आदेश
लेखन प्रमोद कुमार
Mar 17, 2022, 08:38 am 3 मिनट में पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की जीत, रूस को दिया गया तुरंत युद्ध रोकने का आदेश
ICJ ने रूस को तुरंत युद्ध रोकने को कहा (तस्वीर: twitter@CIJ_ICJ)

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने रूस को यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को तुरंत रोकने को कहा है। न्यायालय ने कहा कि वह रूस के सैन्य प्रयोग से बेहद चिंतित है। 15 जजों की बेंच ने 13-2 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि रूस को यूक्रेन की धरती पर 24 फरवरी को शुरू किए गए सैन्य अभियान को तुरंत रोकना और यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके सहयोगियों की तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई जारी न रहे।

पृष्ठभूमि
यूक्रेन ने की थी अपील

लगभग दो सप्ताह पहले यूक्रेन ने रूस के आक्रमण के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने युद्ध के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने की अपील की थी। बता दें, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र की न्यायिक शाखा है और दो देशों के बीच कानूनी विवादों का हल निकालने के लिए इसका सहारा लिया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र को कानूनी सलाह देने का भी काम करता है। इसका मुख्यालय नीदरलैंड की राजधानी हेग में है।

फैसला और प्रतिक्रिया
न्यायालय ने अपने फैसले में क्या कहा?

जज जोआन डोनोग्यू ने फैसला सुनाते हुए कहा कि न्यायालय यूक्रेन में जारी मानव त्रासदी से अवगत है। न्यायालय ने रूस को इस विवाद को आगे न बढ़ाने का आदेश दिया है। जेलेंस्की ने इसे यूक्रेन की जीत बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस की हार हुई है। न्यायालय ने युद्ध रोकने का आदेश दिया है। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत यह फैसला बाध्य है और रूस को इसे मानना चाहिए। इसका उल्लंघन रूस की मुसीबतें और बढ़ा देगा।

सवाल
क्या रूस मानेगा फैसला?

कानून के तहत अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला बाध्यकारी होता है, लेकिन इसके पास फैसले को लागू करने की सीधी शक्ति नहीं होती। कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जब कुछ देशों ने फैसला मानने से इनकार कर दिया था। ऐसे मामलों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भेजा जाता है, जहां रूस के पास वीटो पावर है। ऐसे में देखना होगा कि रूस आने वाले दिनों में इस पर कैसे प्रतिक्रिया देता है।

यूक्रेन युद्ध
रूस ने फिलहाल रोका नहीं है युद्ध

यूक्रेन पर रूसी हमलों का आज 22वां दिन है और कई यूक्रेनी शहरों में धमाके सुने जा रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन ने नौ रूसी सैनिकों को रिहा कर मेल्टीपोल के मेयर को रूस के कब्जे से छुड़वा लिया है। रूस ने मेयर का अपहरण किया था। दूसरी तरफ ब्रिटेन का कहना है कि रूस अब पुराने हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है, जो सटीक नहीं होंगे और आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बयान
बाइडन ने पुतिन को युद्ध अपराधी बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी बताया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा, "हम सबने एक देश के तानाशाह की बर्बर और डरावनी कार्रवाई देखी है, जो डरा रहा है और मासूम नागरिकों की जान ले रहा है।" रूस ने बाइडन के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए असहनीय और कभी न माफ किए जाने वाला बयान बताया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
रूस समाचार
व्लादिमीर पुतिन
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
जो बाइडन
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन खेलकूद
सामने आया चांद से जुड़ा रहस्य, ऐसे हुआ था धरती के इकतौले उपग्रह का निर्माण
सामने आया चांद से जुड़ा रहस्य, ऐसे हुआ था धरती के इकतौले उपग्रह का निर्माण टेक्नोलॉजी
चोट के चलते जिम्बाब्वे दौरे को मिस कर सकते हैं वाशिंगटन सुंदर
चोट के चलते जिम्बाब्वे दौरे को मिस कर सकते हैं वाशिंगटन सुंदर खेलकूद
ड्रेसिंग सेंस से काम के तरीके तक, मेटा AI बॉट को नहीं पसंद हैं मार्क जुकरबर्ग
ड्रेसिंग सेंस से काम के तरीके तक, मेटा AI बॉट को नहीं पसंद हैं मार्क जुकरबर्ग टेक्नोलॉजी
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार देश
रूस समाचार
रूस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन छोड़ने को तैयार; क्या है NASA का बैकअप प्लान?
रूस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन छोड़ने को तैयार; क्या है NASA का बैकअप प्लान? टेक्नोलॉजी
स्पेन के प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से टाई न पहनने की अपील क्यों की?
स्पेन के प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से टाई न पहनने की अपील क्यों की? दुनिया
2024 में अमेरिका के साथ ISS पार्टनरशिप खत्म करेगा रूस, छोड़ेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
2024 में अमेरिका के साथ ISS पार्टनरशिप खत्म करेगा रूस, छोड़ेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन टेक्नोलॉजी
यूक्रेन ने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को किया बर्खास्त
यूक्रेन ने भारत समेत पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को किया बर्खास्त दुनिया
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
और खबरें
व्लादिमीर पुतिन
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी
दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी दुनिया
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट
गंभीर रूप से बीमार है व्लादिमीर पुतिन, ब्लड कैंसर की चपेट में होने की संभावना- रिपोर्ट दुनिया
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी
फिनलैंड के NATO की तरफ झुकाव से रूस बौखलाया, बिजली आपूर्ति रोकी दुनिया
और खबरें
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ जीता 20,000 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद वाला केस
वोडाफोन ने भारत सरकार के खिलाफ जीता 20,000 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद वाला केस बिज़नेस
कुलभूषण जाधव मामला: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने भारत को वकील नियुक्त करने की अनुमति दी
कुलभूषण जाधव मामला: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने भारत को वकील नियुक्त करने की अनुमति दी दुनिया
भारत को मिली कुलभूषण जाधव की दूसरी कॉन्सुलर एक्सेस, अज्ञात जगह पर मिल रहे अधिकारी
भारत को मिली कुलभूषण जाधव की दूसरी कॉन्सुलर एक्सेस, अज्ञात जगह पर मिल रहे अधिकारी देश
कुलभूषण जाधव ने मौत की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार किया- पाकिस्तान
कुलभूषण जाधव ने मौत की सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने से इनकार किया- पाकिस्तान दुनिया
निर्भया गैंगरेप केस: कोर्ट ने खारिज की मुकेश की याचिका, 20 मार्च को ही होगी फांसी
निर्भया गैंगरेप केस: कोर्ट ने खारिज की मुकेश की याचिका, 20 मार्च को ही होगी फांसी देश
और खबरें
जो बाइडन
कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी?
कौन था अमेरिकी हमले में मारा गया अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी? दुनिया
अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया?
अमेरिका ने अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मारने के ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया? दुनिया
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ
अमेरिका ने काबुल में अलकायदा प्रमुख अल-जवाहिरी को मार गिराया, बाइडन बोले- न्याय हुआ दुनिया
विकिपीडिया में हुए बदलाव से नाखुश हैं एलन मस्क, यह है पूरा मामला
विकिपीडिया में हुए बदलाव से नाखुश हैं एलन मस्क, यह है पूरा मामला टेक्नोलॉजी
इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमण का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, आइसोलेशन में रहेंगे
इस महीने दूसरी बार कोरोना संक्रमण का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, आइसोलेशन में रहेंगे दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
आम जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत
आम जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये बढ़ी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022