NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
    दुनिया

    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 27, 2022, 11:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
    चीन में पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे लोग

    चीन में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है और यहां रिकॉर्ड संख्या में मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को चीन में कोरोना के 39,791 मामले दर्ज किए गए और एक संक्रमित की मौत हुई। ताजा संक्रमितों में से 3,709 लोगों में महामारी के लक्षण नजर आ रहे हैं। इससे एक दिन पहले यहां 35,183 मामले सामने आए थे। दूसरी तरफ यहां पाबंदियों से परेशान लोगों ने चीनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

    इन शहरों में आ रहे सबसे ज्यादा मामले

    कोरोना वायरस मामलों की ताजा लहर का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी शहर गुआंगझो, राजधानी बीजिंग और मध्य चीन के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते अधिकारी इन इलाकों में पाबंदियां लागू कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार तक चीन में लगभग 41 करोड़ लोग लॉकडाउन के चलते प्रभावित थे। वहीं अर्थव्यवस्था की बात करें तो 20 प्रतिशत अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन के चलते नकारात्मक असर पड़ा है।

    कई शहरों में हुए प्रदर्शन

    गुरुवार को शिंजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी में एक इमारत में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि इमारत में पाबंदियां लागू की गई थीं, जिसके चलते लोग वहां से बचकर बाहर नहीं निकल सके। हालांकि, अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है। इस घटना के बाद शंघाई समेत कई शहरों में लोग बाहर निकल आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    उरुमकी में 100 दिनों से जारी है लॉकडाउन

    उरुमकी की करीब 40 लाख जनता लंबे समय से लॉकडाउन में जी रही है। उन्हें पिछले करीब 100 दिनों से अपने घरों से निकलकर बाहर जाने की इजाजत नहीं है। इससे लोग तंग आ चुके हैं और वो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

    लोग कर रहे लॉकडाउन हटाने की मांग

    चीन के सबसे अधिक आबादी वाले शहर शंघाई में लोग शनिवार रात को इकट्ठा हुए और लॉकडाउन हटाने की मांग की। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि भीड़ ने चीन की सत्ताधारी पार्टी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ भी नारेबाजी की। चीन में ऐसे प्रदर्शन दुर्लभ हैं। ये वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया।

    जीरो-कोविड नीति के साथ आगे बढ़ रहा चीन

    चीन में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके चलते कई शहरों में लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियां लागू हैं। महामारी का प्रसार रोकने के लिए चीन जीरो-कोविड नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों की नाराजागी और अर्थव्यवस्था पर पड़ते प्रतिकूल असर के बावजूद भी अधिकारी इस नीति का बचाव कर रहे हैं। इस नीति में संक्रमण का एक मामला भी सामने आने पर लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लागू कर दी जाती हैं।

    चीन और दुनिया में कुल कितने मामले?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के 64.13 करोड़ मामले दर्ज हो चुके हैं और 66.30 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 9.85 करोड़ मामले और 10.79 लाख मौतों के साथ अमेरिका दुनिया का सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं चीन में आधिकारिक तौर पर 35.33 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और 15,910 की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    शी जिनपिंग
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध चीन समाचार
    पर्थ स्कॉर्चर्स ने ब्रिस्बेन हीट को हराकर जीता BBL का खिताब बिग बैश लीग
    क्या विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खोया हुआ फॉर्म प्राप्त कर पाएंगे? विराट कोहली

    चीन समाचार

    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा अमेरिका
    अमेरिका में संवेदनशील इलाकों के पास उड़ता देखा गया चीन का जासूसी गुब्बारा, लड़ाकू विमान तैयार अमेरिका
    चांद के समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जे का दावा कर सकता है चीन- रिपोर्ट चांद
    चीन के स्मार्टफोन निर्यात में गिरावट, 2022 में बीते 10 साल में सबसे कम रहा- रिपोर्ट स्मार्टफोन

    शी जिनपिंग

    भारत-चीन सीमा: शी जिनपिंग ने चीनी सैनिकों से बात की, युद्ध की तैयारियों का जायजा लिया चीन समाचार
    चीन: महामारी ने बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश, बोले- हमारे सामने है उम्मीद की किरण बीजिंग
    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    चीन में राष्ट्रपति जिनपिंग के खिलाफ प्रदर्शन में खाली सफेद पेपर क्यों उठा रहे हैं प्रदर्शनकारी? चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव बीजिंग
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार
    मनरेगा में सुधार के लिए सरकार ने बनाई समिति, तीन महीनों में देगी रिपोर्ट मनरेगा
    #NewsBytesExclusive: असफलता का बोझ अपने कंधे पर नहीं रखतीं बेबाक और बिंदास जया भट्टाचार्य बॉलीवुड समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023