NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / उत्तर प्रदेश के इस होटल ने बनाया सबसे बड़ा सोने का बर्गर, 112 किलोग्राम है वजन
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश के इस होटल ने बनाया सबसे बड़ा सोने का बर्गर, 112 किलोग्राम है वजन
    दुनिया का सबसे बड़ा सोने का बर्गर (तस्वीर: फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश के इस होटल ने बनाया सबसे बड़ा सोने का बर्गर, 112 किलोग्राम है वजन

    लेखन गौसिया
    Nov 03, 2023
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित एक 5 सितारा होटल ने 'दुनिया का सबसे बड़ा सोने की परत वाला बर्गर' बनाया है। इसका वजन 112 किलोग्राम है।

    खास बात यह है कि इस बर्गर को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए बन को मोटे अनाज जैसे रागी, ज्वार, बाजरा आदि से बनाया गया है। ऐसे में यह बर्गर सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

    बर्गर बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

    बर्गर

    बर्गर बनाने के लिए बुलाए गए खास व्यक्ति

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल ग्रैंड मर्क्योर के कर्मचारियों ने 112 किलोग्राम सोने का बर्गर तैयार किया है।

    इसे बनाने के लिए पंजाब के शरणदीप सिंह उर्फ बर्गर चाचू को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था।

    उन्होंने इस बर्गर को बनाने के लिए बाजरा, रागी, खीरा, टमाटर और अन्य स्वस्थ सामग्रियों का इस्तेमाल किया है।

    इसके अलावा इस बर्गर को सोने की छड़ों से सजाया गया है, जिसकी वजह से इसका सुनहरा रंग लोगों का आकर्षण बना है।

    बयान

    सेहत के लिए फायदेमंद है मोटे अनाज से बना यह बर्गर- महाजन

    होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन ने बताया, "फास्ट फूड खाने से बीमारी होती है। ऐसे में हमने ऐसा बर्गर बनाया है, जिससे बीमारी नहीं बल्कि शरीर को फायदा होगा क्योंकि इसे बनाने में ज्यादातर मोटे अनाज का इस्तेमाल किया गया है।"

    उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। उन्हीं की बातों से प्रेरित होकर हमने यह खास बर्गर बनाया है।"

    बयान

    "स्कूली बच्चों में बांटा गया अनोखा बर्गर"

    विवेक ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, "यह मोटे अनाज से बना दुनिया का सबसे बड़ा सोने का बर्गर है। इसका वजन हमने 100 किलोग्राम रखा था, लेकिन यह 112 किलोग्राम का बन गया। इसे खाने के लिए 200 से ज्यादा स्कूल के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था और चखने के बाद उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी।"

    उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य स्वस्थ भोजन की आदतें विकसित करने के लिए जागरूकता फैलाना है।

    प्रतिक्रिया 

    वीडियो देखकर यूजर्स हुए निराश 

    इस वीडियो को एक फूड ब्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है, जिस पर लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं हैं।

    एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ खाने की बर्बादी है और कुछ नहीं।"

    दूसरे यूजर ने लिखा, "यह गैर जरूरी है। किसी किसान से पूछो कि एक फसल उगाने में कितनी मेहनत लगती है।"

    तीसरे यूजर ने लिखा, "विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कुछ भी कर रहे। यह देखने में स्वादिष्ट भी नहीं लग रहा।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए सबसे बड़े सोने के बर्गर का वायरल वीडियो

    Instagram post

    A post shared by thegreatindianfoodie on November 3, 2023 at 6:19 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    आगरा
    खान-पान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दलित महिला और किशोरी को ग्रामीणों ने सरेआम पीटा, बाल काटे दलित
    अखिलेश यादव गेट फांदकर जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, रोकने की पुलिस की कोशिश नाकाम अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में संस्कृत शिक्षा परिषद का ताला तोड़कर अंदर चल रही दुकानें लखनऊ
    लखनऊ: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायक नर्स ने लगाए ठुमके, जांच के आदेश; देखें वीडियो लखनऊ

    आगरा

    आगरा: सिरफिरे आशिक ने की मां-बेटी की हत्या, युवती की सगाई होने से था नाराज उत्तर प्रदेश
    आगरा-कानपुर हाईवे पर कार और कंटेनर की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत, तीन घायल कानपुर
    आगरा: दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज युवती ने प्रेमी पर फेंका तेजाब, मौत उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: आगरा के तीन गांवों में बिगड़े हालात, 20 दिन में हुई 64 मौतें उत्तर प्रदेश

    खान-पान

    घर पर झटपट आलू से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    सूरजमुखी का तेल बनाम जैतून का तेल: इनमें से कौन-सा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है? स्वास्थ्य
    #NewsBytesExplainer: कीटो डाइट में कितने कार्ब्स लेने चाहिए और किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए? कीटो डाइट
    किडनी की बीमारी से ग्रस्त लोग न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन लाइफस्टाइल

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: धोखाधड़ी के मैसेज समझकर लॉटरी को नजरअंदाज कर रहा था जोड़ा, 1 करोड़ रुपये जीता अमेरिका
    अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन में 'चॉकलेट ओरियो समोसा' भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो गुजरात
    चीन: कपड़े से बनी गुड़िया का जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट पहुंची महिला, फिर हुआ ये चीन समाचार
    अमेरिका: उड़ नहीं पाया तो पेंटिंग सीख गया यह पक्षी, अब दूसरों को देता है कक्षाएं  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025