NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दलित महिला और किशोरी को ग्रामीणों ने सरेआम पीटा, बाल काटे
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दलित महिला और किशोरी को ग्रामीणों ने सरेआम पीटा, बाल काटे
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दलित महिला और नाबालिग को पीटा

    उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दलित महिला और किशोरी को ग्रामीणों ने सरेआम पीटा, बाल काटे

    लेखन गजेंद्र
    Oct 11, 2023
    10:28 am

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दलित महिला और एक 14 वर्षीय किशोरी से बर्बरता का मामला सामने आया है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव में चरित्रहीनता का आरोप लगाकर दोनों को पीटा गया।

    दैनिक भास्कर के मुताबिक, ग्रामीण दोनों को घसीटते हुए ग्राम प्रधान के घर ले गए और उनके बाल काट दिए। उन्होंने दोनों को गांव छोड़ने के लिए कहा है।

    पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 को गिरफ्तार किया है।

    उत्पीड़न

    क्या है मामला?

    पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार 7 अक्टूबर को रात 10ः00 बजे उनकी पड़ोसन के घर एक लड़का पैसे मांगने आया था, जो उनके रिश्ते में था।

    जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने गलत संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पड़ोसन को गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और शिकायतकर्ता महिला की नाबालिग बेटी को भी पीटा।

    पीड़ित मुसहर जाति से हैं और मजदूरी करते हैं। उन्होंने सोमवार को घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।

    कार्रवाई

    ग्राम प्रधान का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

    पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद ग्राम प्रधान के बेटे समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें लक्ष्मी प्रसाद, विनोद और सुखदेव प्रसाद शामिल हैं।

    पुलिस का कहना है कि 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने पीड़िताओं का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    दलित

    ताज़ा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आवारा सांड पर लगा गर्भवती भैंस का रेप करने का आरोप, किसान पहुंचा थाने  रेप
    उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में पुलिस ने हत्यारोपी को मुठभेड़ में मारा, हिरासत से भागने का आरोप शाहजहांपुर
    NEET UG और JEE की तैयारी के लिए ये राज्य प्रदान करते हैं निशुल्क कोचिंग JEE मेन
    लखनऊ: पार्टी के दौरान चली गोली, छात्रा की मौत; दोस्त अस्पताल छोड़कर भागे लखनऊ

    दलित

    पंजाब: दलित को खंभे से बांधकर पीटा, पानी मांगा तो जबरदस्ती पिलाया पेशाब पंजाब
    पंजाब: नाबालिग युवक को पिलर से बांधकर जिंदा जलाया गया, मौत पंजाब
    भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा- केवल अनपढ़ पंचरवाले कर रहे हैं नागरिकता कानून का विरोध झारखंड
    CAA-NRC विरोधी प्रदर्शनों में कैसे बड़े नेता बनकर उभरे चंद्रशेखर आजाद? दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025