Page Loader
सूरजमुखी का तेल बनाम जैतून का तेल: इनमें से कौन-सा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?
सूरजमुखी के तेल और जैतून के तेल की तुलना (तस्वीर: फ्रीपिक)

सूरजमुखी का तेल बनाम जैतून का तेल: इनमें से कौन-सा आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?

लेखन अंजली
Oct 11, 2023
01:00 pm

क्या है खबर?

जैतून का तेल और सूरजमुखी का तेल स्वास्थ्यवर्धक तेलों में शामिल हैं और कई उपभोक्ता सुपरमार्केट के गलियारे में इन दोनों वस्तुओं की तुलना करते हुए इनके बीच अंतर समझने की कोशिश करते हैं। हालांकि, जहां इन तेलों में कुछ समानताएं हैं, वहीं इनमें कुछ प्रमुख अंतर भी हैं। इस वजह से ये एक-दूसरे से अलग हैं। आइए आइए आज हम आपको इन दोनों तेलों से मिलने वाले फायदों और इनके बीच के अंतर को स्पष्ट करते हैं।

तरीका

दोनों तेलों को बनाने का तरीका और इस्तेमाल

सूरजमुखी का तेल सूरजमुखी के बीज के अर्क से तैयार किया जाता है। इसका उपयोग खान-पान के साथ-साथ कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए भी किया जाता है। दूसरी ओर जैतून का तेल जैतून के गूदे से निकाला जाता है और अमूमन इसका उपयोग सलाद, पास्ता और अन्य इटैलियन व्यंजनों में ज्यादा किया जाता है। इसके अतिरिक्त जैतून का तेल 4 प्रकार का होता है, जिसमें से एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल को चुनना बेहतर है।

पोषण

तेलों में मौजूद पोषक तत्व

जैतून और सूरजमुखी के तेलों में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा यानी स्वस्थ वसा का स्तर समान होता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद करता है। सूरजमुखी के तेल में लिनोलिक एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा अधिक मात्रा में होते हैं, जबकि जैतून के तेल में ओलिक एसिड (एक मोनोअनसैचुरेटेड वसा) अधिक मात्रा में होता है। इसके अतिरिक्त सूरजमुखी के तेल में विटामिन-E होता है, लेकिन जैतून के तेल मे इसके साथ विटामिन-K भी अधिक होता है।

स्वाद

जैतून और सूरजमुखी के तेल का स्वाद

जैतून और सूरजमुखी के तेल का स्वाद अलग-अलग होता है। जैतून के तेल का स्वाद मुख्य रूप से इसके प्रकार पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर इसे 'घासदार' या 'मिर्चयुक्त' के रूप में वर्णित किया जाता है। एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल का स्वाद सबसे अलग होता है। दूसरी ओर सूरजमुखी के तेल में हल्का अखरोट जैसा स्वाद होता है। सूरजमुखी का तेल जैतून के तेल की तुलना में अधिक स्वादिष्ट माना जाता है।

चयन

दोनों में से किसका चयन करना है बेहतर?

जैतून के तेल में विटामिन-K, वसा और अन्य खनिजों की उच्च मात्रा इसे सूरजमुखी के तेल की तुलना भी स्वास्थ्य के लिए अधिक बेहतर बनाती है। इसके अतिरिक्त जैतून का तेल स्वाद और सुगंध में भी बाजी मारता है और यह खाना पकाने समेत सहित कई अन्य कार्यों के लिए एक बहुमुखी तेल है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सूरजमुखी का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। बस ये जैतून के तेल जितना लाभदायक नहीं है।