NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: कपड़े से बनी गुड़िया का जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट पहुंची महिला, फिर हुआ ये
    अगली खबर
    चीन: कपड़े से बनी गुड़िया का जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट पहुंची महिला, फिर हुआ ये
    गुड़िया का जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट गई महिला

    चीन: कपड़े से बनी गुड़िया का जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट पहुंची महिला, फिर हुआ ये

    लेखन गौसिया
    Oct 21, 2023
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    जन्मदिन मनाने के लिए ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट में जाते हैं, जहां वे अपने दोस्तों या परिवार के साथ खाना खाते हैं।

    चीन में एक महिला भी जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रेस्टोरेंट गई, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि वह कपड़े से बनी गुड़िया का जन्मदिन मनाने के लिए गई थी।

    इस दौरान उसने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से कहा कि वे उसकी गुड़िया के साथ इंसानों जैसा ही बर्ताव करें।

    आइये यह पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    यह मामला हुनान प्रांत का है। यहां एक अज्ञात महिला ने दावा किया है कि उसके साथ हॉटपॉट रेस्टोरेंट की एक श्रृंखला हैडिलाओ की तरफ से भेदभाव किया गया है।

    दरअसल, यह महिला अपनी एक दोस्त और गुड़िया के साथ रेस्टोरेंट गई। वहां उसने कर्मचारियों से कहा कि उसकी गुड़िया के साथ भी इंसान जैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए।

    इसके बाद उसने गुड़िया को बैठने के लिए ऊंची कुर्सियों की मांग की।

    मांग

    महिलाओं ने की कर्मचारियों से गुड़िया का जन्मदिन मनाने की मांग

    जानकारी के मुताबिक, जब महिला ने गुड़िया को बैठने के लिए कर्मचारी से ऊंची कुर्सी की मांग की तो वह हैरान रह गया।

    कर्मचारी के इस रवैया से महिला और उसकी दोस्त नाखुश थीं, लेकिन बाद में कर्मचारी कुर्सी ले आए।

    इसके बाद उन्होंने खाना ऑर्डर करके खा लिया और फिर कर्मचारी से पूछा कि क्या वह गुड़िया का जन्मदिन मना सकते हैं?

    इस पर कर्मचारियों ने उन्हें साफ मना कर दिया, जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

    नीति

    गुड़ियों के लिए नहीं है रेस्टोरेंट की नीति

    कर्मचारियों के इस व्यवहार की वजह से महिला ने तुरंत खाने का भुगतान किया और वहां से चली गई।

    महिला को लगा कि रेस्टोरेंट ने उसके साथ भेदभाव किया है क्योंकि उन्होंने उसकी असामान्य इच्छा को पूरा करने में मना कर दिया था।

    इस पर रेस्टोरेंट के अधिकारियों का कहना है कि उनकी नीति गुड़ियों के लिए नहीं बनी है।

    इसके बाद यह मामला चीनी मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने किया रेस्टोरेंट के पक्ष का समर्थन

    चीनी मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'वे महिलाएं बिल्कुल अजीब हैं। मैं हैडिलाओ का समर्थन करता हूं।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज कोई चाह रहा है कि हैडिलाओ गुड़िया का जन्मदिन मनाए, कल को कोई उनका पालतू जानवर भी ले आयेंगे।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर गुड़िया का जन्मदिन मनाने के लिए कोई रेस्टोरेंट कैसे जा सकता है?'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    चीनी मीडिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: G-20 का स्थायी सदस्य बना अफ्रीकी संघ, जानें इस संगठन से जुड़ी सभी बातें नरेंद्र मोदी
    यह चीनी व्यक्ति फ्रॉक जैसी दिखने वाली लोलिता पोशाक पहनकर जाता है ऑफिस, जानिए कारण चीनी मीडिया
    G-20 शिखर सम्मेलन: यूक्रेन युद्ध और जलवायु परिवर्तन समेत संयुक्त घोषणा में क्या-क्या है?  G-20 शिखर सम्मेलन
    #NewsBytesExpainer: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर क्या है? जानिये इसका रणनीतिक महत्व जो बाइडन

    चीनी मीडिया

    इस कंपनी ने कर्मचारियों के बोनस पर ख़र्च किए 313 करोड़ रुपए, बनाया पैसों का पहाड़ चीन समाचार
    चीनी डॉक्टर ने 3,000 किलोमीटर दूर से की दुनिया की पहली रिमोट ब्रेन सर्जरी चीन समाचार
    चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला चीन समाचार
    क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब?  चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: गले का हार बनाने के लिए जिराफ का मल लाई महिला, पकड़ी गई  अमेरिका
    राजस्थान में निभाई जाती है अनोखी परंपरा, 2 लड़कों की आपस में होती है शादी राजस्थान
    अमेरिका: व्यक्ति की रातों-रात चमकी किस्मत, लॉटरी जीतकर बना करोड़पति  अमेरिका
    भारतीय किशोर ने ताश के पत्तों से बनाई प्रतिष्ठित इमारतों की संरचना, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025