Page Loader
टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर
टी-20 विश्व कप में विराट कोहली ने जीते हैं सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर

May 19, 2024
09:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 को 26 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें टी-20 विश्व कप 2024 पर टिक जाएगी। इसका आगाज 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा। यह अमेरिका में पहला बड़ा ICC आयोजन होगा। ऐसे में वहां की पिचों का बर्ताव भी देखने लायक होगा। इस बीच यहां टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

#4

शेन वॉटसन (5 पुरस्कार)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अपने टी-20 विश्व कप करियर में कई उल्लेखनीय प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने 24 मैचों में 140.94 की स्ट्राइक रेट से 537 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट भी चटकाए हैं। इसके दम पर उन्होंने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें 2012 के संस्करण में 249 रन और 11 विकेट के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था।

#3

महेला जयवर्धने (5 पुरस्कार)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी इस प्रतियोगिता में 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 31 मैचों में 134.74 की स्ट्राइक रेट से उनके 1,016 रन बनाए हैं, जो की दूसरे सर्वाधिक हैं। उन्होंने विश्व कप में 6 अर्धशतक के अलावा उनके 1 शतक भी जड़ा है। विशेष रूप से जयवर्धने ने साल 2014 में श्रीलंका की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

#2

क्रिस गेल (5 पुरस्कार)

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने अपने करियर में 33 टी-20 विश्व कप मैच खेले और 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 142.75 की स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है। गेल प्रतियोगिता में 2 शतक लगाने वाला एकमात्र बल्लेबाज बना हुआ है। गेल 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज की खिताबी जीत का हिस्सा रहे थे।

#1

विराट कोहली (7 पुरस्कार)

भारतीय स्टार विराट कोहली इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता के 27 मैचों में खेलते हुए 7 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 81.50 की सर्वोच्च औसत से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 1,141 रन बनाने वाला खिलाड़ी है। कोहली की औसत 6 से अधिक बार इस टूर्नामेंट में खेलने वालों में सर्वाधिक है। वह टूर्नामेंट में 10 से अधिक 50 से अधिक स्कोर (14) वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।