Page Loader
IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
विराट कोहली CSK के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: विराट कोहली का CSK के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 17, 2024
03:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 68वें मुकाबले में शनिवार (18 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। यह मुकाबला RCB के घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें सबकी निगाहें विराट कोहली पर होगी, क्योंकि वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और उनका CSK के खिलाफ प्रदर्शन भी दमदार रहा है। आइए कोहली के IPL में CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कोहली ने CSK के खिलाफ 37.26 की औसत से बनाए हैं रन

कोहली को CSK के खिलाफ बल्लेबाजी करना खास पसंद है। वह CSK के खिलाफ 32 मैच में 37.26 की औसत और 124.97 की स्ट्राइक रेट से 1,006 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90* रन का रहा है। वह 4 बार नाबाद भी रहे हैं। इसी तरह वह फील्डिंग करते हुए 13 कैच की लपक चुके हैं। उम्मीद है कि इस मैच में भी वह कमाल कर सकते हैं।

आंकड़े

CSK के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन?

कोहली ने CSK के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का 9 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह 2 बार आउट हुए हैं। कोहली उनके खिलाफ 48 गेंदों में 67 रन बनाने में सफल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर के खिलाफ उन्होंने 7 पारियों में 42 गेंदों में 67 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। रविंद्र जडेजा के खिलाफ उन्होंने 18 पारी में 138 गेंदों में 144 रन बनाए और 3 बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 250 मैच की 242 पारियों में 38.65 की औसत और 131.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,924 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन का रहा है। वह 37 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 144 IPL मैचों में कप्तानी करते हुए 68 में जीत हासिल की है।