NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे
    खेलकूद

    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे

    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे
    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 30, 2022, 06:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार, राष्ट्रमंडल खेलों के पदकधारी रहे आगे
    भारत का सबसे पुराना खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार है (तस्वीर: ट्विटर/@rashtrapatibhvn)

    खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 41 खिलाड़ियों को बुधवार (30 नवंबर) को खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिए गए। खेलों का सर्वोच्च सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार इस बार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को दिया गया है। वे इस पुरस्कार को पाने वाले देश के दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी बने। आइये जानते हैं खेल पुरस्कार 2022 से जुड़ी अन्य अहम जानकारी।

    25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

    इस साल खेल के क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पाने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन से लक्ष्य सेन और प्रणय रॉय, बॉक्सिंग से निखत जरीन और अमित, एथलेटिक्स से सीमा पूनिया के नाम प्रमुख रहे। इसके अलावा कबड्डी से साक्षी देवी, कुश्ती से अंशू और सरिता को भी सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस से श्रीजा अकुला सम्मानित होनी वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।

    शरथ ने खेल रत्न मिलने पर क्या कहा?

    खेल रत्न मिलने पर शरथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "यह एक शानदार क्षण है। न केवल मेरे लिए बल्कि पूरी टेबल टेनिस बिरादरी के लिए, पिछले तीन-चार वर्षों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके कारण। मैं धीरे-धीरे अपने करियर में शिखर पर पहुंच रहा हूं और जिस तरह से मैंने 2022 बर्मिंघम गेम्स खेले। मुझे तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। पुरस्कार के साथ 2022 को समाप्त करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"

    इस साल किसी क्रिकेटर को नहीं मिला पुरस्कार

    खास बात ये है कि इस साल किसी भी क्रिकेटर को खेल पुरस्कारों में सम्मानित नहीं किया गया है। वैसे इस बार पुरस्कारों में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदक विजेता ही छाए रहे। पुरस्कार पाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी वही रहे, जिन्होंने उस आयोजन में धूम मचाई थी। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को जैसे ही अर्जुन पुरस्कार पाने के लिए बुलाया गया, वैसे ही हॉल में मौजूद उनके परिजन खुशी से उछल पड़े।

    राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में पहला गोल्ड दिलाने वाले कमर को द्रोणाचार्य पुरस्कार

    ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए इस बार तीन लोगों का चयन किया गया। एथलेटिक्स से अश्विनी अंकुजी सी, हॉकी से धर्मवीर सिंह और कबड्डी से बीसी सुरेश को यह सम्मान दिया गया। इसके अलावा बॉक्सर मोहम्मद अली कमर को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कमर ने राष्ट्रमंडल खेलों (2002) में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिया था। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम का हेड कोच भी बनाया गया था।

    अर्जुन पुरस्कार है सबसे पुराना खेल सम्मान

    द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सामान्य श्रेणी में इस बार कमर समेत तीन लोगों का चयन किया गया। तीरंदाजी से जीवनजोत सिंह तेजा और पैरा शूटिंग से सुमा सिद्धार्थ शिरुर। इसके अलावा इस पुरस्कार के लिए लाइफटाइम श्रेणी में फुटबॉल से बिमल प्रफुल्ल घोष, क्रिकेट से दिनेश जवाहर लाड और कुश्ती से राज सिंह को पुरस्कार के लिए चुना गया। गौरतलब है कि अर्जुन पुरस्कार (1961) सबसे पुराना खेल सम्मान है, वहीं द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 से दिया जा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टेबल टेनिस
    द्रोणाचार्य पुरस्कार
    खेल मंत्रालय
    प्रणय रॉय

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा मोटर्स
    'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्टी करेंगे मलयालम डेब्यू? मोहनलाल की इस फिल्म में आएंगे नजर कांतारा फिल्म
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    टेबल टेनिस

    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड खेल पुरस्कार
    एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने जीता स्वर्ण पदक अचंता शरत कमल
    राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया राष्ट्रमंडल खेल

    द्रोणाचार्य पुरस्कार

    रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, मंत्रालय ने लगाई मुहर रोहित शर्मा
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार

    खेल मंत्रालय

    बृजभूषण सिंह WFI अध्यक्ष की गतिविधियों से हटने की जगह कुश्ती प्रतियोगिता में बने मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर
    पहलवानों का धरना खत्म, जांच पूरी होने तक WFI का काम नहीं करेंगे बृजभूषण सिंह अनुराग ठाकुर
    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट
    कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सरकार ने 3 दिन में मांगा जवाब यौन उत्पीड़न

    प्रणय रॉय

    NDTV इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने दिया इस्तीफा गौतम अडाणी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023