NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड
    खेलकूद

    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड

    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड
    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 30, 2022, 05:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    खेल पुरस्कार 2022: शरथ कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि और रिकॉर्ड
    शरथ कमल टेबल टेनिस में खेल रत्न पाने वाले दूसरे खिलाड़ी है (तस्वीर: ट्विटर/@PBNS_India)

    देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा बुधवार (30 नवंबर) को खेल पुरस्कार वितरित किए गए। पिछले साल खेल जगत में अभूतपूर्व योगदान देने वाले खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिए गए। टेबल टेनिस के दिग्गज और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता अचंता शरथ कमल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार भारत में खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार है। आइये जानते हैं इस बार किस-किस खिलाड़ी को कौन-कौनसा पुरस्कार दिया गया।

    शरथ ने खेल रत्न मिलने पर क्या कहा?

    खेल रत्न मिलने पर शरथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "यह एक शानदार क्षण है। न केवल मेरे लिए बल्कि पूरी टेबल टेनिस बिरादरी के लिए, पिछले तीन-चार वर्षों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके कारण। मैं धीरे-धीरे अपने करियर में शिखर पर पहुंच रहा हूं और जिस तरह से मैंने 2022 बर्मिंघम गेम्स खेले। मुझे तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। पुरस्कार के साथ 2022 को समाप्त करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"

    देश में सबसे अच्छे खिलाड़ियों की कतार में आकर खुश हूं- शरथ

    शरथ ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "सरकार मुझे यह मान्यता दे रही है मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि खेल में 30 साल के बाद आखिरकार यह आ गया है और मैं देश में सबसे अच्छे खिलाड़ियों की कतार में आ गया हूं। मैं अब पुरस्कार पाकर वास्तव में खुश हूं।"

    दस बार सीनियर चैंपियन बनने का रिकॉर्ड शरथ के नाम

    शरथ वैसे तो इस खेल में कई सालों से धूम मचा रहे हैं लेकिन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने एक गोल्ड और तीन रजत पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राष्ट्रमंडल खेलों में शरथ के अब सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक दर्ज हैं। शरथ दस बार सीनियर नेशनल चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। ये रिकॉर्ड उन्होंने आठ बार के नेशनल चैंपियन कमलेश मेहता का रिकॉर्ड तोड़कर कायम किया था।

    अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री भी मिल चुका है शरथ को

    40 साल के शरथ को खेल रत्न मिलने से पहले दूसरा सर्वोच्च खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री भी मिल चुका है। वे एशियाई खेलों और एशियन चैम्पियनशिप में दो-दो कांस्य पदक जीत चुके हैं।

    इस साल खेल रत्न के लिए नामित होने वाले अकेले व्यक्ति

    शरथ भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति द्वारा इस वर्ष पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे हैं। समिति ने पिछले साल 11 और 2020 में पांच खिलाड़ियों को यह पुरस्कार देने की सिफारिश की थी। शरथ ने इस साल अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया और दुनिया में शीर्ष 50 रैंकिंग में अपनी जगह बनाई। शरथ खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

    25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

    इस साल खेल के क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पाने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन से लक्ष्य सेन और प्रणय रॉय, बॉक्सिंग से निखत जरीन और अमित, एथलेटिक्स से सीमा पूनिया के नाम प्रमुख रहे। इसके अलावा कबड्डी से साक्षी देवी, कुश्ती से अंशू और सरिता को भी सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस से श्रीजा अकुला सम्मानित होनी वाली दूसरी खिलाड़ी रहीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टेबल टेनिस
    खेल मंत्रालय
    खेल रत्न
    खेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टेबल टेनिस

    खेल पुरस्कार 2022: 41 खिलाड़ियों को दिए गए खेल पुरस्कार खेल पुरस्कार
    एशिया कप टेबल टेनिस: मनिका बत्रा ने जीता कांस्य, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: टेबल टेनिस में 40 वर्षीय अचंता शरत कमल ने जीता स्वर्ण पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया राष्ट्रमंडल खेल 2022

    खेल मंत्रालय

    2036 ओलंपिक के लिए बोली लगाने को तैयार भारत, बड़े स्तर पर करेंगे आयोजन- अनुराग ठाकुर ओलंपिक
    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर मीराबाई चानू
    कौन हैं 10 साल के शौर्यजीत, जो 36वें राष्ट्रीय खेलों में बने सबसे युवा पदक विजेता? राष्ट्रीय खेल
    विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल अर्जुन पुरस्कार

    खेल रत्न

    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न खेल पुरस्कार
    बदल गया खेल रत्न अवार्ड का नाम, अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा नाम नरेंद्र मोदी
    खेल रत्न के लिए अश्विन और मिताली के नामों की सिफारिश करेगा BCCI- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री से पूछा- कौन सा पदक लाने पर अर्जुन अवार्ड मिलेगा? अर्जुन पुरस्कार

    खेल पुरस्कार

    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023