NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
    खेलकूद

    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 28, 2021, 11:15 am 1 मिनट में पढ़ें
    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज, धवन को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार
    खेल रत्न से सम्मानित होंगी मिताली राज

    भारतीय दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली मिताली के नाम की सिफारिश भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल जून में की थी। वह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। एक नजर पूरी खबर पर।

    इन क्रिकेटरों के नाम की सिफारिश कर चुकी है BCCI

    BCCI ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए मिताली और स्पिनर आर अश्विन के नामों की सिफारिश की थी। इस बीच अर्जुन अवॉर्ड के लिए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के नाम को भेजा था।

    शानदार रहा है मिताली का वनडे करियर

    मिताली महिला क्रिकेट की ध्वजवाहक रही हैं। मिताली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 220 वनडे मैचों में 51.32 की औसत से 7,391 रन बनाए हैं। वह अब तक महिला वनडे में सबसे अधिक 59 अर्धशतक और सात शतक लगा चुकी हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125* रहा है। वह वनडे क्रिकेट में 6,000 और 7,000 रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।

    10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला हैं मिताली

    इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मिताली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए थे। ऐसा करने वाली वह दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। मिताली अब सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक सभी प्रारूपों को मिलाकर 10,454 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स (10,273) उनकी सबसे करीबी खिलाड़ी हैं।

    अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगे धवन

    भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। धवन ने 34 टेस्ट, 145 एकदिवसीय और 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 10,000 रन (10,179) से अधिक रन बनाए हैं। धवन के नाम टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    पिछले साल रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों को मिला था खेल रत्न

    रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को पिछले साल का खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

    अब तक चार क्रिकेटरों को मिल चुका है खेल रत्न

    रोहित शर्मा खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के चौथे क्रिकेटर बने थे।उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे। उन्हें साल 1998 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। इसी तरह धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    शिखर धवन
    अर्जुन पुरस्कार
    मिताली राज

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    क्रिकेट समाचार

    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: रेलवे ने बनाया नॉकआउट का सर्वोच्च स्कोर, दयालन हेमलता का आतिशी शतक  रेलवे क्रिकेट टीम
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट

    शिखर धवन

    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    शिखर धवन को वनडे टीम से किया गया बाहर, जानिए 2022 में उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: ब्रेट ली ने इस बल्लेबाज को बताया रोहित का बेस्ट ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा
    IPL 2023: नीलामी के बाद पंजाब किंग्स की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    अर्जुन पुरस्कार

    विनेश फोगाट और उनके कोच मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव, अवार्ड समारोह में नहीं होंगे शामिल कुश्ती
    साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री से पूछा- कौन सा पदक लाने पर अर्जुन अवार्ड मिलेगा? कुश्ती
    रोहित शर्मा सहित इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, मंत्रालय ने लगाई मुहर रोहित शर्मा
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम खेल रत्न

    मिताली राज

    WPL: मिताली राज बन सकती हैं गुजरात जॉयंट्स की मेंटोर- रिपोर्ट विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला IPL: पहला सीजन खेल सकती हैं मिताली राज, क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत महिला क्रिकेट
    स्मृति मंधाना ने खेला 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023