Page Loader
IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
SRH ने दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 25, 2025
11:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 110 रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में जीत के लिए मिले 279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 168 रन पर ढेर हुई। मौजूदा सीजन में SRH ने अपने अभियान का समापन 6 जीत के साथ किया। इस बीच मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

हेड 

हेड ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया 

हेड ने पारी का तीसरा ओवर करने आए वैभव अरोड़ा की जमकर खबर ली। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अरोड़ा के ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाया। अरुण जेटली स्टेडियम में उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हेड 40 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनका विकेट सुनील नरेन ने हासिल किया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

शतक 

क्लासेन ने लगाया शतक

SRH को 92 रन के कुल स्कोर पर अभिषेक (32) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर उसे 37 गेंदों में शतक में तब्दील कर दिया। उन्होंने हेड (76) के साथ 83 और ईशान किशन (29) के साथ 83 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन पारी में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से 105 रन पर नाबाद रहे।

ट्विटर पोस्ट

देखिए क्लासेन के शॉट

हर्ष

हर्ष दुबे ने की उम्दा गेंदबाजी

SRH की ओर से हर्ष दुबे ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मध्यक्रम के बल्लेबाजी रिंकू सिंह (9) को आउट करते हुए विकेटों का खाता खोला। अगली ही गेंद पर उन्होंने आंद्रे रसेल (0) को पवेलियन की राह दिखाई। अपने आखिरी ओवर में इस स्पिनर ने रमनदीप सिंह (13) का विकेट चटकाया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 34 रन दिए।

ट्विटर पोस्ट

देखिए दुबे के विकेट 

जानकारी

ईशान किशन ने लगाया अविश्वसनीय छक्का 

आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने 20 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। उन्होंने एनरिक नोर्खिया की तेज लो फुलटॉस पर बेहतरीन छक्का लगाया।

ट्विटर पोस्ट

देखिए किशन का छक्का