Page Loader
IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
MI ने DC को दी करारी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 21, 2025
11:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 59 हराते हुए प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को DC की टीम हासिल नहीं कर सकी। इस हार के साथ ही DC की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

तिलक 

तिलक वर्मा ने लगाया अविश्वसनीय छक्का 

MI की पारी के 11वें ओवर के दौरान तिलक वर्मा ने दुष्मंता चमीरा के खिलाफ अविश्वसनीय छक्का लगाया। दरअसल, उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद पर स्कूप शॉट लगाते हुए बेहतरीन छक्का लगाया। उन्होंने विकेटकीपर के सर के ऊपर से छक्का लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक 27 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत मुकेश कुमार ने किया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार ने इस सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया 

वानखेड़े स्टेडियम में MI ने जब 48 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए कठिन नजर आ रही पिच पर शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। इस बीच मौके मिलने पर उन्होंने आकर्षक शॉट भी लगाए। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवरों के दौरान उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और वह 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाकर नाबाद रहे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

साझेदारी 

सूर्यकुमार और नमन ने की उम्दा साझेदारी 

नमन धीर ने एक छोर से निरंतर रन बटोर रहे सूर्यकुमार का अच्छा साथ निभाया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। इन दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते ही MI ने पारी के आखिरी 2 ओवरों में 48 रन जोड़ लिए थे। इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

सैंटनर 

सैंटनर ने की उम्दा गेंदबाजी 

गेंदबाजी के लिए मददगार नजर आ रही मुंबई की पिच पर मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस कीवी स्पिनर ने विप्रज निगम (20) के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने आशुतोष शर्मा और समीर रिजवी के रूप में अहम विकेट लिए। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 11 रन खर्च किए। वह अपनी टीम से सबसे सफल स्पिनर साबित हुए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post