
IPL 2025: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा KKR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक, 1,000 रन भी पूरे किए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (83) खेली।
यह उनके IPL करियर का 5वां और इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक रहा। KKR के खिलाफ उन्होंने दूसरा अर्धशतक लगाया है।
पहले 32 गेंद में उन्होंने 34 रन बनाए। इसके बाद अगले 17 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। इस पारी के दौरान उन्होंने 1,000 IPL रन भी पूरे किए।
पारी
कैसी रही प्रभसिमरन की पारी और साझेदारी?
प्रभसिमरन ने 49 गेंदों का सामना किया और 83 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 169.39 की रही।
उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्य के साथ 120 रन की साझेदारी निभाई। ये IPL के इतिहास में PBKS के सलामी बल्लेबाजों के द्वारा KKR के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है।
दोनों ने केएल राहुल और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2018 में 116 रन की साझेदारी निभाई थी।
करियर
कैसा रहा है प्रभसिमरन का IPL करियर?
प्रभसिमरन ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 43 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 43 पारियों में वह 22.98 की औसत और 151.58 की शानदार स्ट्राइक रेट से 1,048 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
इस खिलाड़ी के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 का रहा है।