
GT बनाम SRH: शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
यह उनके IPL करियर का 25वां और SRH के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 25 गेंदों में पूरा किया।
इसी तरह यह उनका इस संस्करण में 5वां अर्धशतक रहा। उनकी पारी की बदौलत GT की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकी।
बल्लेबाजी
कैसी रही गिल की पारी और साझेदारी?
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी GT को गिल और साई सुदर्शन (48) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 गेंदों में 87 रन जोड़ दिए। यहीं पर सुदर्शन आउट हो गए।
इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। गिल 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों से 76 रन बनाकर आउट हुए।
जानकारी
IPL 2025 में कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन?
गिल का IPL 2025 में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 10 पारियों में 51.57 की औसत और 162.02 की स्ट्राइक रेट से 465 रन अपने नाम किए है। इसमें 5 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है।
करियर
कैसा रहा है गिल का IPL करियर?
गिल ने साल 2018 में SRH के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 113 मैच खेले हैं, जिसकी 110 पारियों में लगभग 39.16 की औसत और 138.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,681 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है।
वह इस लीग में अब तक 110 छक्के और 358 चौके भी जड़ चुके हैं।