Page Loader
IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए
सूर्यकुमार ने DC के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए

May 21, 2025
09:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक (73*) लगाया। यह मौजूदा सीजन में उनकी चौथी अर्धशतकीय पारी रही, जिसकी बदौलत MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 180/5 का स्कोर बनाया है। आइए सूर्यकुमार की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

पारी 

ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी 

वानखेड़े स्टेडियम में MI ने जब 48 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए कठिन नजर आ रही पिच पर शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। इस बीच मौके मिलने पर उन्होंने आकर्षक शॉट भी लगाए। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवरों के दौरान उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और वह 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाकर नाबाद रहे।

आंकड़े 

सूर्यकुमार ने लगातार 13वीं पारी में 25+ रन बनाए 

सूर्यकुमार का मौजूदा सीजन में जोरदार बल्ला रहा है। उन्होंने अब तक 13 पारियों में 72.87 की औसत और 170.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए हैं। उन्होंने सभी 13 पारियों में 25+ रन बनाए हैं। वह टी-20 क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 25+ रन बनाने वाले बल्लेबाज (संयुक्त रूप से) बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका में तेम्बा बावुमा की बराबरी की है।

करियर 

शानदार चल रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर

सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का आगाज 2012 में किया था। वह अब तक 163 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 148 पारियों में 34.80 की औसत के साथ 4,177 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 28 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है। वह अब तक 150 से अधिक छक्के भी जड़ चुके हैं।