
IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराते हुए प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
MI की इस जीत में सूर्यकुमार यादव की अहम भूमिका रही, जिनकी अर्धशतकीय पारी (73*) की मदद से मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 180/5 का स्कोर बनाया।
वह हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' भी चुने गए।
आइए उनकी पारी के बारे में जानते हैं।
पारी
जोरदार रही सूर्यकुमार की पारी
वानखेड़े स्टेडियम में MI ने जब 48 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए कठिन नजर आ रही पिच पर शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की।
इस बीच मौके मिलने पर उन्होंने आकर्षक शॉट भी लगाए। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
आखिरी ओवरों के दौरान उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और वह 43 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाकर नाबाद रहे।
आंकड़े
सूर्यकुमार ने हासिल की ये उपलब्धि
सूर्यकुमार का मौजूदा सीजन में जोरदार बल्ला रहा है। उन्होंने अब तक 13 पारियों में 72.87 की औसत और 170.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए हैं।
उन्होंने सभी 13 पारियों में 25+ रन बनाए हैं।
वह टी-20 क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक 25+ रन बनाने वाले बल्लेबाज (संयुक्त रूप से) बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका में तेम्बा बावुमा की बराबरी की है।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती MI की टीम
MI ने 58 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक (73*) लगाया। वहीं, नमन धीर ने 8 गेंदों पर नाबाद 27 रन का योगदान देते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाब में DC ने 27 रन के स्कोर तक केएल राहुल (11), फाफ डु प्लेसिस (6) और अभिषेक पोरेल (6) के विकेट खोए। इसके बाद समीर रिजवी ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके।