NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े 
    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR जीत दर्ज करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 25, 2025
    04:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा।

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने अब तक 5 मैच जीते हुए हैं, जबकि अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में KKR को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली है।

    अब ये दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

    ऐसे में आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसी रहेगी पिच?

    ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं।

    इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं।

    यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

    जानकारी

    ऐसा रहेगा मौसम 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, कोलकाता में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम 7:30 बजे मैच शुरू होना है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।

    IPL

    IPL से जुड़े खास आंकड़ें 

    इस स्टेडियम में अब तक 97 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी।

    यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

    आंकड़े

    दोनों टीमों का इस मैदान पर कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    KKR ने ईडन गार्डन स्टेडियम में अब तक 92 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 53 मैच में जीत मिली और 38 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है।

    PBKS ने इस मैदान पर अब तक 13 मुकाबले खेले हैं। उन्हें 4 मैच में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है।

    यहां टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा है।

    प्रमुख

    प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

    श्रेयस अय्यर ने KKR के खिलाफ 15 पारियों में 149.51 की स्ट्राइक रेट से 456 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93* रन है।

    अजिंक्य रहाणे ने PBKS के खिलाफ 21 पारियों में 114.47 की स्ट्राइक रेट से 522 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98 रन रहा है।

    सुनील नरेन ने PBKS के खिलाफ 26 पारियों में 19.31 की औसत से 36 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह ने KKR के खिलाफ 11 विकेट झटके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    गोवा के स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग, डॉक्टरों ने हड़ताल की धमकी दी  गोवा
    काजोल की फिल्म 'मां' का पहला गाना 'हमनवा' जारी, श्रेया घोषाल ने लगाए सुर  काजोल
    निकोलस पूरन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बनाए हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  निकोलस पूरन
    दिल्ली: द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बचने के लिए लोग बालकनी से कूदे दिल्ली

    IPL 2025

    IPL 2025: साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े साई सुदर्शन
    IPL 2025: शुभमन गिल KKR के खिलाफ शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    IPL 2025: अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े अजिंक्य रहाणे
    IPL 2025: GT ने KKR को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL इतिहास में SRH की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025, SRH बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने खेली 82 रन की धमाकेदार पारी, जानिए आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    मोहम्मद शमी बने IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज, मोहित शर्मा को पीछे छोड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने PBKS के खिलाफ लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: GT ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम GT मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL के इतिहास में 20 से ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025