NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी 
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी 
    खेलकूद

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी 

    लेखन आदर्श कुमार
    April 25, 2023 | 11:20 am 1 मिनट में पढ़ें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, रहाणे की हुई वापसी 
    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी (तस्वीर: ट्विटर/@icc)

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। फाइनल 7-11 जून तक द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। इसी मैदान पर जून, 2025 में होने वाले WTC के अगले चरण 2023-25 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे, वहीं अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय टीम के बीच ये फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

    कैसी है भारतीय टीम?

    भारतीय टीम ने 7 बल्लेबाज, 3 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाजों को टीम में मौका दिया है। शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। भारतीय टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

    469 दिन बाद रहाणे को मिला टेस्ट टीम में मौका 

    रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 11 जनवरी, 2022 को खेला था। इसके बाद वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और सिर्फ 5 मुकाबले में उन्होंने 52.25 की औसत और 199.05 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं। रहाणे को इसी प्रदर्शन का फायदा मिला है। वह लगातार घरेलू क्रिकेट भी खेलते आ रहे थे।

    कैसा रहा है रहाणे का टेस्ट करियर?

    रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 38.52 की औसत से 4,931 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 49.45 की रही है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 188 रन का रहा है। रहाणे ने 561 चौके और 34 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 22 मार्च, 2013 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    भारतीय टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन?

    भारत ने 2021-23 चरण में 18 मैच खेले जिनमें से 10 जीते, 5 हारे और 3 ड्रॉ खेले। 58.8 अंक प्रतिशत के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। भारत ने पहला WTC फाइनल भी खेला था। टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम हार की भरपाई करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम पहले ही घोषित कर दी है।

    कैसी है WTC के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम?

    पैट कमिंस को WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। टीम में मिचेल मार्श और मैथ्यू रैनशॉ को भी मौका दिया गया है। डेविड वॉर्नर ने भी 17 सदस्यों वाली टीम में जगह बनाई है। WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वॉर्नर।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    अजिंक्य रहाणे
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल और एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, मिचेल मार्श को मिला मौका  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम WTC फाइनल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी वनडे सीरीज- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार यादव का टेस्ट टीम के लिए दावा हुआ कमजोर  सूर्यकुमार यादव
    भारत और KKR के लिए बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाएंगे WTC फाइनल और IPL श्रेयस अय्यर

    अजिंक्य रहाणे

    KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: अजिंक्य रहाणे इस सीजन कर रहे धमाकेदार प्रदर्शन, आंकड़े कर देंगे हैरान  IPL 2023
    MI VS CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    अजिंक्य रहाणे ने साइन की काउंटी डील, जून में लिसेस्टरशायर से जुड़ेंगे क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    अब सचिन तेंदुलकर के नाम से जाना जाएगा शारजाह क्रिकेट स्टेडियम का ये स्टैंड सचिन तेंदुलकर
    चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया टी-20 करियर का पहला शतक, वनडे टीम में मिला मौका न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: DC ने SRH को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग

    टेस्ट क्रिकेट

    जन्मदिन विशेष: सचिन तेंदुलकर के इन रिकार्ड्स को तोड़ पाना है मुश्किल, जानिए अनोखे आंकड़े सचिन तेंदुलकर
    गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जिम्बाब्वे-इंग्लैंड के लिए खेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका ने पहले टेस्ट में आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास, बने ये रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: दूसरे दिन प्रभात जयसूर्या ने झटके 5 विकेट, श्रीलंका के खिलाफ आयरिश पारी लड़खड़ाई  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023