NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: DC ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2023: DC ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    DC ने इस सीजन में 5 हार के बाद पहली जीत दर्ज की (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: DC ने KKR को हराकर दर्ज की सीजन की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 21, 2023
    12:52 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 28वें मुकाबले में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 4 विकेट से हरा दिया।

    DC की यह इस सीजन की पहली जीत है। इससे पूर्व टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

    इसी तरह दो बार की चैंपियन टीम KKR की यह इस सीजन में 6 मैचों में चौथी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच का लेखा-जोखा 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR टीम 20 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

    'प्लेयर ऑफ द मैच' ईशांत शर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए।

    128 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए DC टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

    कप्तान डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। KKR की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    DC ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरे। पहले विकेट के लिए कप्तान वार्नर और पृथ्वी शॉ (13) के बीच 38 रन की साझेदारी हुई।

    सलामी जोड़ी के टूटते ही DC की टीम लड़खड़ा गई। मिचेल मार्श (2), फिलिप साल्ट (5), मनीष पांडे (21) जल्दी आउट हो गए। इस सीजन में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे वार्नर ने गुरुवार को तेजी से रन बनाए।

    रिपोर्ट

    वार्नर का 59वां IPL अर्धशतक, इस सीजन के 6 मैचों में चौथा 

    मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी करते हुए DC की ओर से वार्नर ने मोर्चा संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

    उन्होंने 139.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में तेजी से 57 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके जमाए।

    यह उनके IPL करियर का 59वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा कर लिया। वार्नर का इस सीजन में यह 6 मैचों में चौथा अर्धशतक रहा।

    रिपोर्ट

    एक IPL टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वार्नर 

    वार्नर लीग में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ 1,075 रन बना लिए हैं।

    इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ ही 1,040 रन बनाए हैं।

    पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिखर धवन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 1,029 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति 

    DC ने पहली जीत दर्ज करते हुए 2 अंक बटोरे। हालांकि, टीम अब भी पूर्व की भांति अंक तालिका में 10वें नंबर पर बनी हुई है। KKR 6 मैचों में 4 हार के साथ 8वें नंबर पर है।

    रिपोर्ट

    बल्लेबाजों की नाकामी के चलते सीमित स्कोर पर सिमटी KKR 

    इस मुकाबले में KKR के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जिसके चलते टीम सीमित स्कोर ही बना पाई।

    शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद मध्यक्रम ने भी निराश ही किया। लिटन दास (4), वेंकटेश अय्यर (0) और नीतीश राणा (4) जल्दी आउट हो गए।

    मध्यक्रम में रिंकू सिंह (6) और सुनील नरेन (4) भी कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। जेसन ने 43 रन बनाते हुए संघर्ष किया और अंत में आंद्रे रसेल 38* रन बनाए।

    जानकारी

    बारिश बनी बाधा, एक घंटे देर से शुरू हुआ मैच 

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला बारिश के चलते 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। टॉस अपने निर्धारित समय 7 बजे न होकर 08:15 बजे हुआ। इसके बाद मैच भी एक घंटे देरी से यानी रात 08.30 बजे से शुरू हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: दिल्ली बनाम गुजरात मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  गुजरात टाइटंस

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: KKR ने RCB को दिया 205 रन का लक्ष्य, गुरबाज-शार्दुल ने खेली अहम पारियां  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB को लगा बड़ा झटका, रीस टॉपली पूरे सीजन से हुए बाहर  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: KKR ने RCB को हराकर खोला जीत का खाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    KKR बनाम RCB: वरुण चक्रवर्ती ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कौन हैं नूर अहमद, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए किया डेब्यू? IPL 2023
    IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की कितनी है संपत्ति? लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: RCB ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    MI बनाम KKR: ईशान किशन ने जमाया IPL करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी विजेता की पुरस्कार राशि में 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 5 करोड़ रणजी ट्रॉफी
    IPL 2023: GT ने RR को दिया 178 रन का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उपयोगी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025