NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने करीब 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दी मात 
    अगली खबर
    भारत ने करीब 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दी मात 
    न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    भारत ने करीब 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने दी मात 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 26, 2024
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में कीवी टीम को 113 रनों से शानदार जीत मिली है।

    इसी के साथ सीरीज में उसने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। साल 2012 के बाद पहला मौका है जब भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज हारी है।

    न्यूजीलैंड पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रही है।

    ऐसे में आइए दूसरे टेस्ट में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में उनकी टीम 259 रन पर ऑलआउट हो गई। वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके।

    जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर पवेलियन लौट गई। मिचेल सेंटनर ने 7 विकेट लिए।

    न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर खत्म हुई और सुंदर ने 4 विकेट झटके। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन ही बना पाई।

    गेंदबाजी

    सुंदर ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल

    सुंदर ने इस टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया। पहली पारी में उन्होंने 23.1 ओवर गेंदबाजी की और 4 मेडन ओवर के साथ 59 रन देकर 7 विकेट लिए।

    सुंदर रविचंद्रन अश्विन के बाद पहले ऑफ स्पिनर हैं, जिन्होंने पिछले 14 साल में पहली बार टेस्ट में भारत के लिए 5 विकेट हॉल लिया है।

    हरभजन सिंह ने 2011 में 5 विकेट हॉल लिया था। टेस्ट में सुंदर के नाम कुल 11 विकेट रहे।

    जानकारी

    रचिन रविंद्र और कॉनवे की अर्धशतकीय पारी 

    न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में डेवोन कॉनवे ने 141 गेंदों का सामना करते हुए 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके निकले। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक रहा। रचिन रविंद्र ने 65 रन बनाए। यह उनका चौथा टेस्ट अर्धशतक था।

    घातक

    सेंटनर की घातक गेंदबाजी 

    सेंटनर ने टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल लिए। यह पहला मौका था जब इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में 5 विकेट लिए हैं।

    इससे पहले सेंटनर टेस्ट की 1 पारी में 4 विकेट भी नहीं ले पाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/34 का था। उन्होंने यह प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।

    सेंटनर ने दोनों पारियों को मिलाकर 13 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा भारत में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

    जानकारी

    टॉम लैथम ने खेली कप्तानी पारी 

    टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 133 गेंदों का सामना किया और 86 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 10 चौके निकले। यह उनके टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक रहा। भारत के खिलाफ लैथम का यह 8वां अर्धशतक है।

    पारी

    यशस्वी ने खेली कमाल की पारी 

    यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में 65 गेंदों का सामना किया और 77 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक रहा।

    इस युवा बल्लेबाज ने इस साल टेस्ट में 1,000 रन भी पूरे किए। वह भारत के सिर्फ चौथे सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 1 साल में 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    यशस्वी ने दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली।

    उपलब्धि

    सेंटनर ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

    सेंटनर भारतीय सरजमीं पर 1 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

    पहले स्थान पर उनके साथी खिलाड़ी एजाज पटेल हैं। उन्होंने साल 2021 में मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 225 रन दिए थे और 14 विकेट झटके थे।

    इयान बॉथम ने साल 1980 में 106 रन देकर 13 विकेट लिए थे। सेंटनर ने टेस्ट में 157 रन दिए और 13 विकेट झटके हैं।

    गेंदबाज

    सेंटनर ऐसा करने वाले 7वें विदेशी गेंदबाज 

    साल 2000 के बाद सेंटनर 7वें विदेशी गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए हैं।

    उनके पहले जेसन क्रेजा (2008), डेल स्टेन (2010), मोंटी पनेसर (2012), स्टीव ओ कीफे (2017), एजाज (2021) और नाथन लियोन (2023) ने यह कारनामा किया था।

    सेंटनर ने न्यूजीलैंड गेंदबाजों के द्वारा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी किया है। पहले स्थान पर 10 विकेट के साथ एजाज हैं।

    आखिरी

    भारत में सीरीज जीतने वाली टीमें 

    भारतीय सरजमीं पर न्यूजीलैंड से पहले आखिरी बार इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज जीती थी। साल 2012 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज उन्होंने 2-1 से अपने नाम की थी।

    अब तक इस टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है।

    वेस्टइंडीज ने भी भारत में 5 बार टेस्ट सीरीज जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय सरजमीं पर 4 बार टेस्ट सीरीज जीती है।

    पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार यह कारनामा किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट: जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: बेन सीयर्स पूरी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को किया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा पहला दिन, नहीं हो सका टॉस भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप की हुई वापसी भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब भारतीय बल्लेबाजों के दोनों पारियों में शतक लगाने के बावजूद टीम हारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के मद्देनजर डेविड वार्नर ने संन्यास से वापसी के दिए संकेत, जानिए क्या कहा डेविड वार्नर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: जानिए पुणे के स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स  ऋषभ पंत
    भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 107 रन का लक्ष्य, जानिए कैसा रहा चौथे दिन का खेल टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर चखा टेस्ट जीत का स्वाद  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025 की नीलामी से पहले केएल राहुल को रिलीज करेगी LSG की टीम- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: इन पारियों में भारतीय टीम के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: ऋषभ पंत टेस्ट में छठे नंबर के बल्लेबाज बने, विराट कोहली को पीछे छोड़ा ICC रैंकिंग
    लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले चैड बोस कौन हैं? जानिए उनका करियर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025