NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर चखा टेस्ट जीत का स्वाद 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर चखा टेस्ट जीत का स्वाद 
    न्यूजीलैंड ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर चखा टेस्ट जीत का स्वाद 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 20, 2024
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टेस्ट में कीवी टीम को 8 विकेट से जीत मिली है। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में उसने 1-0 की बढ़त बना ली है।

    भारतीय सरजमीं पर साल 1988 के बाद न्यूजीलैंड की यह पहली टेस्ट जीत है। 36 साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 136 रन से जीत मिली थी।

    ऐसे में आइए पहले टेस्ट में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    पहले दिन बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई। मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके।

    जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बना दिए। भारतीय टीम की दूसरी पारी 462 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

    सरजमीं

    भारतीय सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर 

    46 रन से पहले भारतीय टीम का घरेलू सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर 75 रन था। साल 1987 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 75 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वह मुकाबला दिल्ली में खेला गया था।

    इसके अलावा साल 2007/8 में भारत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन पर ऑलआउट हुई थी। वह मुकाबला अहमदाबाद में हुआ था।

    पहली बार भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर 50 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई है।

    गेंदबाजी

    पहली पारी में छा गए हेनरी 

    हेनरी ने सरफराज खान (0) को आउट करके विकेटों का खाता खोला था। इसके बाद उन्होंने रविंद्र जडेजा (0) और रविचंद्रन अश्विन (0) के विकट लगातार गेंदों पर हासिल किए। आखिर में उन्होंने ऋषभ पंत (20) और कुलदीप यादव (2) को अपना शिकार बनाया।

    उन्होंने 13.2 ओवर में 15 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की। उनके अलावा विलियम ओरुके ने 4 और टिम साउथी ने 1 विकेट चटकाए।

    हेनरी ने अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे।

    जानकारी

    कॉनवे ने बनाया भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर 

    कॉनवे ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 105 गेंदों का सामना किया और 91 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले। यह भारत के खिलाफ उनके टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह 10वां अर्धशतक है।

    पहला 

    रचिन रविंद्र ने भारत के खिलाफ लगाया अपना पहला टेस्ट शतक 

    रचिन रविंद्र ने कीवी टीम की पहली पारी में 157 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए।

    वह साल 2012 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले 12 साल पहले रॉस टेलर ने भारतीय टीम के खिलाफ उनके घरेलू सरजमीं पर शतक लगाया था। वह मुकाबला भी बेंगलुरु में ही खेला गया था।

    यह एशिया महाद्वीप पर रविंद्र का पहला टेस्ट शतक भी है।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने पूरे किए 9,000 टेस्ट रन 

    विराट कोहली ने कीवी टीम के विरुद्ध दूसरी पारी में 53वां रन बनाते ही अपने 9,000 रन पूरे कर लिए।

    भारत की ओर से 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले वह सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) ये आंकड़ा छू चुके हैं।

    विश्व के सक्रिय खिलाड़ियों में कोहली से ज्यादा रन सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट (12,716) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (9,685) ने बनाए हुए हैं।

    टेस्ट

    1 दिन में 450 से ज्यादा रन 

    पहले टेस्ट के तीसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बना। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका था, जब भारतीय सरजमीं पर 1 दिन में 450 से ज्यादा रन बने।

    दोनों टीमों ने मिलकर 453 रन बनाए।

    तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने 402 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाए। पूरे दिन में 453 रन बने।

    भारतीय सरजमीं पर 1 दिन में सबसे ज्यादा 470 रन साल 2009 में बने थे।

    पहला

    सरफराज ने जड़ा पहला टेस्ट शतक 

    भारतीय टीम की दूसरी पारी में सरफराज ने 195 गेंदों का सामना किया और 150 रन बनाए। उनके बल्ले से 18 चौके और 3 छक्के निकले। उन्होंने 110 गेंदों का सामना कर शतक पूरा किया।

    यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है।

    उन्होंने भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 58.33 की औसत से 350 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

    विकेटकीपर

    पंत पहली बार 99 रन पर आउट हुए

    पंत ने दूसरी पारी में 105 गेंदों का सामना किया और 99 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले। वह अपने 7वें टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी विलियम ओ'रूर्के की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

    पंत टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत का यह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर भी है।

    टूटा

    धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड पंत ने तोड़ा 

    पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट रन पूरे किए। वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था। दूसरी पारी में 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए।

    अन्य 

    मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड्स 

    भारतीय टीम ने 462 रन 99.3 ओवर में बनाए। टीम का रन रेट 4.64 का रहा। ये 450 से ज्यादा रन बनाते हुए टीम का सर्वाधिक रन रेट है।

    यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला मौका है जब भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर 450 से ज्यादा रन बनाने के बाद हार गई है। पिछला रिकॉर्ड 449 रन का था।

    पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 बार नर्वस 90 के शिकार होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    मोहम्मद सिराज बने DSP, तेलंगाना सरकार ने सौंपा अधिकारिक नियुक्ति पत्र मोहम्मद सिराज

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए निशान पेइरिस को श्रीलंकाई टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कामिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास, लगातार 8 टेस्ट में किए अपने 50+ स्कोर  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?  रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल कैमरून ग्रीन 6 महीने क्रिकेट के मैदान से रहेंगे दूर कैमरून ग्रीन
    दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, बेन स्टोक्स की हुई वापसी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने पारस महाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े स्मृति मंधाना
    ICC 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए 3 खिलाड़ी, एक भारतीय भी सम्मानित ICC अवार्ड्स
    ICC रैंकिंग: जो रूट ने टेस्ट में हासिल किए अपने सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक जो रूट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025