NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 19, 2024
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन 99 रन की शानदार पारी खेली।

    वह अपने 7वें टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी विलियम ओ'रूर्के की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

    पंत टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही पंत की पारी और साझेदारी? 

    भारतीय टीम को दूसरी पारी में 231 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली (70) के रूप में तीसरा झटका लगा था। उसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान उतरे।

    उन्होंने सरफराज खान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच 211 गेंदों में 177 रन की साझेदारी हुई। सरफराज ने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया।

    पंत ने 105 गेंदों का सामना किया और 99 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले।

    आंकड़े

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत के आंकड़े 

    पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट खेले हैं। इसकी 8 पारियों में लगभग 28 की औसत से 224 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है।

    पंत ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने 12 मैच में 39.05 की औसत से 781 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन रहा है।

    पीछे

    पंत ने धोनी के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा 

    पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट रन पूरे किए हैं। वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था।

    पारी का 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए।

    करियर

    कैसा रहा है पंत का टेस्ट करियर?

    पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 36 टेस्ट की 62 पारियों में लगभग 44.75 की औसत के साथ 2,551 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन है।

    बता दें कि, पंत ने दिसंबर 2022 के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पिछली टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषभ पंत
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    ऋषभ पंत

    BCCI ने ऋषभ पंत को IPL 2024 के लिए फिट घोषित किया, मोहम्मद शमी हुए बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर क्या बोले ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024 में इन स्टार खिलाड़ियों की हो रही है वापसी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: इन 5 विकेटकीपर बल्लेबाजों पर रहेंगी सबकी नजरें  इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट: इन मैचों में भारतीय टीम ने 9 गेंदबाजों का किया है इस्तेमाल  वनडे क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: बाबर आजम का दूसरे टेस्ट से बाहर होना तय, जानिए कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, बाबर आजम सहित ये स्टार खिलाड़ी टीम से किए गए बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: प्रभात जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए निशान पेइरिस को श्रीलंकाई टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025