NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 107 रन का लक्ष्य, जानिए कैसा रहा चौथे दिन का खेल
    अगली खबर
    भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 107 रन का लक्ष्य, जानिए कैसा रहा चौथे दिन का खेल
    सरफराज खान ने अच्छी पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 107 रन का लक्ष्य, जानिए कैसा रहा चौथे दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 19, 2024
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन खत्म हो गया है। कीवी टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 107 रन की जरूरत है।

    टीम के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे खाता खोले बिना अभी नाबाद हैं। बारिश के कारण आखिरी ओवरों का खेल नहीं हो पाया। भारतीय टीम की दूसरी पारी 462 रन पर समाप्त हुई।

    आइए चौथे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    चौथे दिन का लेखा-जोखा 

    भारतीय टीम ने चौथे दिन 231/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। इसके बाद सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी (150) खेली। ऋषभ पंत के बल्ले से 99 रन निकले।

    इन दोनों के बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्के ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

    न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य मिला है। अभी उनका काई भी बल्लेबाज आउट नहीं हुआ है।

    पहला

    सरफराज ने जड़ा पहला टेस्ट शतक 

    सरफराज ने 195 गेंदों का सामना किया और 150 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 18 चौके और 3 छक्के निकले।

    उन्होंने 110 गेंदों का सामना कर शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक रहा।

    उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 58.33 की औसत से 350 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक निकले हैं।

    पंत

    ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर हुए आउट

    पंत ने 105 गेंदों का सामना किया और 99 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले। वह अपने 7वें टेस्ट शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे, तभी विलियम ओ'रूर्के की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

    पंत टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत ने 4 टेस्ट खेले हैं और 28 की औसत से 224 रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड

    पंत ने तोड़ा धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड 

    पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट रन पूरे किए हैं। वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था।

    पारी का 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए।

    रिकॉर्ड्स 

    चौथे दिन बने ये रिकॉर्ड्स 

    भारतीय टीम ने 462 रन 99.3 ओवर में बनाए। टीम का रन रेट 4.64 का रहा। ये 450 से ज्यादा रन बनाते हुए टीम का सर्वाधिक रन रेट है।

    साल 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों द्वारा 7 या उससे ज्यादा विकेट 5 बार लिए गए हैं।4 बार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने यह किया है।

    टिम साउथी ने 2021 में ऐसा किया था। हेनरी और ओ'रुरके ने इस मैच में किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट: इन मैचों में भारतीय टीम ने 9 गेंदबाजों का किया है इस्तेमाल  वनडे क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड: बाबर आजम का दूसरे टेस्ट से बाहर होना तय, जानिए कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, बाबर आजम सहित ये स्टार खिलाड़ी टीम से किए गए बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन गेंदबाजों ने दिए हैं 25,000 से अधिक रन अनिल कुंबले
    एशेज 2025-26 के कार्यक्रम की हुई घोषणा, 21 नवंबर से शुरू होगी सीरीज एशेज सीरीज
    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने पारस महाम्ब्रे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों में कैसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े स्मृति मंधाना

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: प्रभात जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए निशान पेइरिस को श्रीलंकाई टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025