NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका 
    अगली खबर
    WTC 2023-25: भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका 
    न्यूजीलैंड को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    WTC 2023-25: भारत के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड को हुआ फायदा, जानिए अंक तालिका 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 20, 2024
    02:10 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। साल 1988 के बाद भारतीय सरजमीं पर कीवी टीम की यह पहली टेस्ट जीत है।

    इस जीत के साथ न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में फायदा पहुंचा है। हार के बावजूद भारतीय टीम पहले स्थान पर बरकरार है।

    ऐसे में आइए अंक तालिका पर एक नजर डाल लेते हैं।

    मैच

    न्यूजीलैंड ने इस तरह से दर्ज की जीत 

    पहले दिन बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई। मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बना दिए।

    भारतीय टीम की दूसरी पारी 462 रन पर समाप्त हुई। न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।

    स्थान

    चौथे स्थान पर पहुंचा न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड की यह मौजूदा सीजन में चौथी जीत है। WTC 2023-25 में कीवी टीम ने कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 5 में उसे हार मिली है।

    न्यूजीलैंड 44.44 प्रतिशत अंक के साथ अब 2 पायदान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम को घाटा हुआ है और वह 9 जीत, 8 हार और 43.06 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर आ गए हैं।

    शीर्ष

    शीर्ष पर मौजूद है भारत 

    इस हार के बावजूद भारतीय टीम पहले स्थान पर बरकरार है। रोहित शर्मा की टीम (68.06) ने मौजूदा चक्र में 8 टेस्ट जीते हैं और 3 में शिकस्त झेली है। इसके अलावा 1 मैच ड्रॉ रहा है।

    भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर है। 8 टेस्ट जीतने और 3 टेस्ट हारने वाली कंगारू टीम के 62.50 प्रतिशत अंक हैं।

    4 जीत के साथ श्रीलंका क्रिकेट टीम (55.56) तीसरे और दक्षिण अफ्रीका (38.89) छठे स्थान पर मौजूद है।

    स्थिति

    अन्य टीमों की क्या है स्थिति?

    बांग्लादेश को भारतीय टीम के खिलाफ हार मिली थी। WTC 2023-25 में उसने कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 5 में उसे हार मिली है।

    टीम सिर्फ 3 मैच जीतने में सफल रही है। 34.38 प्रतिशत अंक के साथ वह 7वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 25.93 प्रतिशत अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

    उनसे नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज है, जिसके 18.52 प्रतिशत अंक है। कैरेबियाई टीम ने अपने 9 में से सिर्फ 1 टेस्ट जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, तीसरा टी-20: जानिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    मोहम्मद सिराज बने DSP, तेलंगाना सरकार ने सौंपा अधिकारिक नियुक्ति पत्र मोहम्मद सिराज

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए निशान पेइरिस को श्रीलंकाई टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: कामिंदु मेंडिस ने रचा इतिहास, लगातार 8 टेस्ट में किए अपने 50+ स्कोर  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?  रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल कैमरून ग्रीन 6 महीने क्रिकेट के मैदान से रहेंगे दूर कैमरून ग्रीन
    दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, बेन स्टोक्स की हुई वापसी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल में मिली हार से नाराज BCCI, सपोर्ट स्टाफ की बढ़ सकती है मुश्किल- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा जीत प्रतिशत के मामले में हैं भारत के सबसे सफल कप्तान, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    WTC फाइनल के बाद टेस्ट रैकिंग में हुए बड़े बदलाव, शीर्ष 3 पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा ट्रेविस हेड
    WTC फाइनल की नाकामी के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज  क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025