NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जीते 9 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जीते 9 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीता (तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

    एशियाई खेल: भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को जीते 9 पदक, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 06, 2023
    07:34 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में आयोजित हो रहे 19वें एशियाई खेल के 13वें दिन भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

    शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने निरंतरता दिखाते हुए कुल 9 पदक हासिल किए।

    अब टूर्नामेंट में भारत के कुल 95 पदक हो गए हैं। जिसमें 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर जमा हुआ है।

    आइए शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    भारतीय हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक 

    भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

    भारतीय टीम ने इस खिताबी मुकाबले में जापान हॉकी टीम को 5-1 से हरा दिया। भारत ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है।

    भारत ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 2024 में होने वाले पेरिस ओलम्पिक के लिए योग्यता भी हासिल की ली है। भारत का एशियाई खेलों में यह 16वां पदक रहा।

    रिपोर्ट

    एचएस प्रणय ने बैडमिंटन में दिलाया रजत पदक 

    बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में भारत के एचएस प्रणय ने रजत पदक जीतकर अपना परचम लहराया।

    सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें चीन के ली शिफेंक ने सीधे सेटों में 21-16, 21-9 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

    31 वर्षीय प्रणॉय हांग्जो में रजत पदक जीतने वाली पुरुष टीम में भी शामिल थे।

    एशियाई खेलों में पुरुष बैडमिंटन एकल स्पर्धा में भारत के लिए पिछला पदक 1982 में आया था। तब सैयद मोदी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

    रिपोर्ट

    कुश्ती में सोनम मलिक ने जीता कांस्य पदक 

    भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं के फ्रीस्टाइल 62 किग्रा मुकाबले में चीन की लोंग जिया को हराकर एशियाई खेल 2023 में कांस्य पदक जीता।

    21 वर्षीय सोनम मलिक पूर्व अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रही थीं। वर्तमान टूर्नामेंट में कुश्ती में भारत का तीसरा पदक है।

    हांग्जो में सेमीफाइनल में मुन ह्योंगयोंग से हारने से पहले सोनम ने नेपाल की सुशीला चंद और मंगोलिया की नोएर्न सोउर्न के खिलाफ जीत हासिल की थी।

    रिपोर्ट

    तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता 

    तीरंदाजी में भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की।

    फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को कोरिया गणराज्य के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।

    कोरिया के तीरंदाजों ने पहले सेट में परफेक्ट 60 का स्कोर बनाया, जिससे भारत सीधे बैकफुट पर आ गया।

    भारत ने दूसरे सेट में कुछ वापसी की। तीसरे सेट भी अंतिम तीर तक एक करीबी मुकाबला था, जिसमें कोरिया गणराज्य ने 10 का स्कोर बनाकर जीत हासिल की।

    रिपोर्ट

    सेपकटकरा में भारत ने जीता कांस्य पदक 

    माईपाक देवी अयेकपम के नेतृत्व में भारतीय महिला रेगू टीम ने एशियाई खेल 2023 कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर अपनी योग्यता का परिचय दिया।

    टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 0-2 से हार गई जिससे उसे कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

    हालांकि, महिलाओं के सेपकटाकरा में भारत का यह पहला एशियाई पदक है।

    ओवरऑल यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय सेपकटकरा टीम द्वारा जीता गया दूसरा पदक भी है।

    रिपोर्ट

    कुश्ती में किरण बिश्नोई और अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक 

    राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता किरण बिश्नोई ने एशियाई खेल 2023 में मंगोलिया की अरियुंजरगल गणबत के खिलाफ 6-3 से जीत के बाद महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

    पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कांस्य पदक मैच में भारत के अमन सहरावत ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के लियू मिंगु को 11-0 से हराया।

    20 वर्षीय भारतीय पहलवान ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था।

    रिपोर्ट

    ब्रिज में भारतीय पुरुष टीम ने रजत जीता पदक 

    ब्रिज में भारतीय पुरुष टीम ने रजत पदक जीतकर भारत का गौरव करने का एक और मौका दे दिया।

    फाइनल में भारत को हांगकांग के खिलाफ सभी छह अंतिम सत्र हार गया और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

    फाइनल में हांगकांग चीन ने 229.1 अंक बनाए, जबकि भारत ने 152 अंक अर्जित किए।

    पदक विजेता टीम में जग्गी शिवदासानी, संदीप ठकराल, राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, राजू तोलानी और अजय खरे शामिल रहे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    हॉकी समाचार
    बैडमिंटन
    कुश्ती

    ताज़ा खबरें

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, सैंकड़ों यात्री फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रा
    PDF फाइल को एडिट करने योग्य टेक्स्ट में कैसे बदलें? इन बातों का रखें ध्यान  काम की बात
    वित्तीय सुरक्षा के लिए कभी न करें बचत से जुड़ी ये गलतियां, हो सकता है नुकसान  UPI
    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक अविनाश साबले
    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन  अविनाश साबले
    एशियाई खेल: भारत बनाम नेपाल मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी समाचार

    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    पुरुष हॉकी विश्व कप: दक्षिण कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया, जानिए अन्य नतीजे हॉकी विश्व कप

    बैडमिंटन

    दो ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, जानिए उनकी उपलब्धियां पीवी सिंधु
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: साइना नेहवाल भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं? साइना नेहवाल
    स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जीता सिंगापुर ओपन का खिताब साइना नेहवाल
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय मिक्स्ड बैडमिंटन टीम को फाइनल में मिली हार, रजत पदक जीता पीवी सिंधु

    कुश्ती

    अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति बजरंग पूनिया
    विश्व चैंपियनशिप: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास खेलकूद
    भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण बजरंग पूनिया
    अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप: 32 साल बाद भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सूरज वशिष्ठ ने रचा इतिहास खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025