NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
    अगली खबर
    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक
    अविनाश साबले ने शानदार प्रदर्शन किया है (टीम: तस्वीर: एक्स/@avinash3000m)

    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 01, 2023
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    एशियाई खेल के 8वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अविनाश साबले ने 3,000 मीटर स्टेपलचेज इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

    उन्होंने 8:19:53 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया। यह एशियाई खेलों में भारत का 12वां स्वर्ण पदक है।

    इसी तरह तेजिंदर पाल सिंह तूर ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शाॅटपुट (गोला फेंक) खेल में आखिरी प्रयास में 20.36 मीटर दूर गोला फेंका और पहले स्थान पर रहे।

    इतिहास

    अविनाश ने रच दिया इतिहास 

    अविनाश ने इतिहास रचते हुए साल 1951 में शुरू हुए एशियाई खेलों में स्टेपलचेज इवेंट में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।

    आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इस खेल में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। आखिरी पदक 2014 में आया था।

    नवीन कुमार ने कांस्य पदक जीता था।

    इसके अलावा अविनाश राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भी 3,000 स्टीपलचेज में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 2022 में उन्होंने रजत पदक जीता था।

    जीत

    ये रिकॉर्ड भी हुआ अविनाश के नाम 

    अविनाश ने एशियाई खेलों में बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। एथलेटिक्स में एशियन गेम्स 2022 में उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

    उन्होंने ईरान के हुसैन केहानी का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 8: 22: 79 सेकेंड में एशियाई खेल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    हुसैन ने ये रिकॉर्ड 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में बनाया था। भारतीय टीम रविवार को कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

    जीत

    2018 में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं तेजिंदर

    तेजिंदर इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहले स्थान पर आ चुके हैं।

    उनका जन्म 13 नवंबर, 1994 को पंजाब के खोसा पंडो गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।

    इससे पहले इस खिलाड़ी ने साल 2019 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, साल 2023 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और शॉट पुट राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ-साथ एशियाई रिकॉर्ड 21.77 मीटर भी अपने नाम किया था।

    हार

    निखत जरीन ने कांस्य पदक जीता

    भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वह 50 किलोग्राम कैटेगरी में थाईलैंड की मुक्केबाज से हार गईं।

    उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जॉर्डन की हनान नासर को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था।

    क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अपनी जगह पक्की कर ली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    अविनाश साबले

    ताज़ा खबरें

    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: महिला शूटिंग टीम ने लगाया रजत पदक पर निशाना, क्रिकेट टीम फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023, फाइनल: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023: भारतीय फुटबॉल टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, म्यांमार के खिलाफ ड्रॉ रहा मुकाबला फुटबॉल समाचार

    अविनाश साबले

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह भारतीय सेना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025