NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश
    भारत ने दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: एक्स/@manpreetpawar07)

    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 02, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    इस समय खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश हॉकी टीम को 12-0 से हराया है। मौजूदा खेलों में भारत की यह लगातार 5वीं जीत है और टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

    भारत से हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने हैट्रिक लगाई। इनके अलावा अमित रोहिदास, अभिषेक सिंह (2 गोल), नीलकांता शर्मा, ललित उपाध्याय और गुरजंट सिंह ने गोल किए।

    आइए आज हुए मैच पर एक नजर डालते हैं।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल 

    भारत ने शुरू से ही बांग्लादेश पर दबाव बनाकर रखा और परिणामस्वरूप मैच के दूसरे मिनट पर पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस अवसर पर हरमनप्रीत ने गोलकीपर के बाएं छोर से गोल किया।

    भारत के आक्रामक खेल के बीच अगले मिनट पर ही एक ओर पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया, जिस पर हरमनप्रीत ने दूसरा गोल करते हुए टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

    इसके बाद पहले क्वार्टर में कोई और गोल देखने को नहीं मिला।

    दूसरा क्वार्टर 

    दूसरे क्वार्टर में लगे 4 गोल  

    भारत ने अपना वर्चस्व बनाकर रखा और 18वें मिनट पर अभिषेक के पास पर मनदीप सिंह ने शानदार मैदानी गोल लगाते हुए बढ़त को और मजबूत कर दिया।

    इसके बाद 23वें मिनट पर ललित उपाध्याय और 24वें मिनट पर मनदीप ने गोल किए।

    दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से लगभग 3 मिनट पहले भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर अमित रोहितदास ने गोल कर दिया।

    दूसरे क्वाटर की समाप्ति तक स्कोर 6-0 हो गया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपना दबदबा बरकार रखा 

    तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही हरमनप्रीत ने गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।

    इसके बाद भारत के दबदबे के बीच अभिषेक ने मैच के 41वें मिनट पर टॉमहॉक लगाते हुए जबरदस्त मैदानी गोल किया। उन्होंने लगभग 25-यार्ड लाइन से गोलकीपर को छकाते हुए गोल करने में सफलता हासिल की।

    तीसरे क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 8-0 हो गया।

    चौथा क्वार्टर 

    चौथे क्वार्टर में भी भारत ने की गोलों की बरसात 

    मैच का आखिरी क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारतीय खिलाड़ियों की गति के सामने विपक्षी टीम थकी हुई नजर आई।

    भारत से लगातार एक के बाद एक गोल देखने को मिले। दूसरी तरफ बांग्लादेशी टीम गेंद के लिए जूझती हुई नजर आई।

    चौथे क्वार्टर में भारत से अभिषेक, नीलकांता शर्मा, ललित उपाध्याय और गुरजंट सिंह ने गोल किए और जीत में अहम भूमिका निभाई।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    मौजूदा एशियाई खेलों में भारत ने अपने 5 में से 4 मैचों में 10 से अधिक गोल किए हैं। सिर्फ जापान के खिलाफ भारत का स्कोर 4-2 रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी समाचार
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    भारतीय हॉकी टीम

    एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच हॉकी टूर्नामेंट
    एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा हॉकी टूर्नामेंट
    राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल: घाना को 5-0 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने की शानदार शुरुआत भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए भारतीय हॉकी टीम के साथ खेला ड्रॉ भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी समाचार

    अगस्त के अंत में 'हॉकी के जादूगर' ध्‍यानचंद की बायोपिक का होगा ऐलान करण जौहर
    मिजोरम सरकार ने भारतीय महिला खिलाड़ी लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच नियुक्त किया भारतीय महिला हॉकी टीम
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल भारतीय हॉकी टीम
    भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न खेल रत्न

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: रविवार को भारत ने जीते 5 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023: भारत की पुरुष राइफल टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बनाया विश्व रिकॉर्ड  निशानेबाजी
    एशियाई खेल 2023: रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 और कांस्य पदक एशियन गेम्स 2018
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में श्रीलंका को हराया  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025