NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / राष्ट्रमंडल खेल 2022: साइना नेहवाल भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं?
    अगली खबर
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: साइना नेहवाल भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं?
    इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं खेलती दिखेंगी साइना नेहवाल

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: साइना नेहवाल भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं?

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 16, 2022
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    इस बार राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होनी है, जिसमें भारतीय बैडमिंटन टीम प्रबल दावेदार के रूप में चुनौती पेश करेगी।

    इन खेलों में इस बार स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल खेलती हुई नहीं दिखेंगी। साल 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना को इस बार भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

    आइए उनके टीम में नहीं चुने जाने के विषय को विस्तार से समझते हैं।

    योग्यता

    BAI ने खिलाड़ियों के लिए रखा है मापदंड

    बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेल, थॉमस एवं उबेर कप और एशियाई खेलों की टीमों में चुने जाने के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए हुए हैं।

    BAI के नियमों के मुताबिक, BWF रैंकिंग के शीर्ष 15 खिलाड़ियों को सीधे इन प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में प्रवेश मिलेगा जबकि बाकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल देने होंगे। इन ट्रायल में विश्व रैंकिंग में 16 से 50 स्थान वाले भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    चयन प्रक्रिया

    क्यों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं साइना?

    इस बार राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेलों और उबेर कप के ट्रायल 15 से 20 अप्रैल के बीच हुए।

    ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने इस चयन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उन्होंने BAI को सूचित किया कि वह फिटनेस कारणों से इस ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

    इसके अलावा पिछले कुछ सालों से खराब प्रदर्शन के चलते साइना की विश्व रैंकिंग 23 (29 मार्च के आधार पर) थी, जिसके चलते वह सीधे भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सकी।

    प्रदर्शन

    राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसा रहा है साइना का प्रदर्शन

    स्टार शटलर साइना ने दिल्ली में साल 2010 में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल में महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण जबकि मिश्रित टीम में रजत पदक जीता था।

    वहीं गोल्ड कोस्ट 2018 में महिला एकल और मिश्रित टीम दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

    इनसे पहले वह 2006 में मेलबर्न में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल के मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

    बयान

    पी कश्यप ने BAI पर लगाए आरोप

    इस बीच साइना के पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने BAI पर चयन प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार साइना के साथ गलत व्यवहार किया गया।

    कश्यप ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "चयन ट्रायल ऐसे समय पर हुए, जब साइना चोट से उबर रही थीं। टीम में चयन न होने के कारण साइना कई बार रोईं और इस वजह से उनकी मानसिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ा। उनके लिए प्रैक्टिस करना भी काफी मुश्किल था।"

    जानकारी

    राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय दल में शामिल हैं कुल 10 खिलाड़ी

    राष्ट्रमंडल खेल की भारतीय टीम में 10 सदस्य हिस्सा लेंगे, जिसमें समान संख्या में पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं एशियाई खेलों और थॉमस एवं उबेर कप के दल में 20 सदस्य चुने जाते हैं, जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी होती हैं।

    महिला खिलाड़ी

    इन महिला खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में बनाई जगह

    राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए महिलाओं में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (विश्व नंबर 7) को सीधे प्रवेश मिला है। आकर्षी कश्यप (विश्व नंबर 57) ने BAI ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करके टीम में जगह बनाई।

    महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने टिकट हासिल किया था, जबकि मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा ने बी सुमीत रेड्डी (पुरुष खिलाड़ी) के साथ अंतिम अपना नाम सुनिश्चित किया है।

    पुरुष खिलाड़ी

    ये पुरुष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन (विश्व नंबर 10) और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत (विश्व नंबर 11) भारत के शीर्ष रैंक वाले शटलर हैं।

    इनके अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी (विश्व नंबर 8) ने भी रैंकिंग के आधार पर सीधे टीम में जगह बनाई है।

    वहीं बी सुमीत रेड्डी ने मिश्रित युगल (अश्विनी पोन्नपा के साथ) जोड़ी में खेलने के लिए टिकट हासिल किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    साइना नेहवाल
    बैडमिंटन
    पीवी सिंधु
    किदांबी श्रीकांत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान
    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स

    साइना नेहवाल

    ओलपिंक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल हुईं भाजपा में शामिल दिल्ली
    महीनों बाद खेलती दिखेंगी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल, आठ सदस्यीय टीम में शामिल पीवी सिंधु
    थाईलैंड ओपन: साइना और सिंधु समेत कई स्टार शटलर लेंगे हिस्सा, जानिए ड्रा सहित अहम जानकारी पीवी सिंधु
    थाईलैंड ओपन: कोरोना पॉजिटिव मिले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रनोय कोरोना वायरस

    बैडमिंटन

    ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधू पीवी सिंधु
    ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई पीवी सिंधू पीवी सिंधु
    जल्द शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल मनोरंजन
    22 अप्रैल को शादी करने वाले हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अभिनेता विष्णु विशाल ट्विटर

    पीवी सिंधु

    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार बैडमिंटन
    खेल मंत्रालय ने पद्म विभूषण अवार्ड के लिए भेजा मैरी कॉम का नाम खेल मंत्रालय
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट बनेगा और भी खास, सम्मानित किए जाएंगे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सौरव गांगुली

    किदांबी श्रीकांत

    BWF विश्व चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत, क्वार्टर फाइनल में सिंधु को मिली हार बैडमिंटन
    BWF विश्व चैंपियनशिप: फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने श्रीकांत बैडमिंटन
    BWF विश्व चैंपियनशिप: फाइनल में हारे श्रीकांत, टूटा स्वर्ण जीतने का सपना बैडमिंटन
    जर्मन ओपन 2022: दूसरे दौर में हारी पीवी सिंधु, श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह बैडमिंटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025