Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'
खेलकूद

भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'

भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'
लेखन अंकित पसबोला
Feb 01, 2022, 10:23 am 2 मिनट में पढ़ें
भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर'

भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 2021 के लिए 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' चुना गया है। बीते साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीजेश इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं। श्रीजेश से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह पुरस्कार जीत चुकी हैं। इस खबर पर पूरी नजर डालते हैं।

वोटिंग
स्पेनिश क्लाइंबर को पीछे छोड़कर जीते श्रीजेश

रानी को 2019 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 2020 में यह सम्मान मिला था। श्रीजेश ने स्पेन के दिग्गज क्लाइंबर अल्बर्टो गिनेस लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी माइकल गियोर्डानो को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया है। 33 वर्षीय श्रीजेश को कुल 1,27,647 वोट मिले, जो कि गिनेस लोपेज (67,428) के मुकाबले लगभग दोगुने थे। इस पुरस्कार के लिए 24 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया था, जिसमें TheWorldGames.org में वोट के जरिए विजेता का चुनाव किया गया है।

जानकारी
'FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर' भी चुने जा चुके हैं श्रीजेश

इस बार श्रीजेश इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाले एकमात्र भारतीय थे। उनके नाम की सिफारिश अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने की थी। अक्टूबर में FIH स्टार्स पुरस्कार में श्रीजेश को 2021 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया था।

ट्विटर पोस्ट
हॉकी इंडिया ने जताई खुशी

A proud moment for all Indians, as PR Sreejesh has brought home The World Games Athlete of the Year 2021 award! 🙌🇮🇳

Well deserved, champ. 👏🔥

Share your thoughts regarding his win 👇 pic.twitter.com/sdxtfQuUWw

— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 31, 2022
बयान
श्रीजेश ने FIH का आभार व्यक्त किया

श्रीजेश ने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का आभार व्यक्त किया है। इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सबसे पहले मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित करने के लिए FIH को एक बड़ा धन्यवाद और दुनिया भर के सभी भारतीय हॉकी प्रेमियों को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वोट देकर विजेता बनाया है।"

बयान
यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है- श्रीजेश

भारत की ओर से 244 मैचों में खेल चुके श्रीजेश ने इसे देश की हॉकी के लिए बड़ा क्षण बताया है। उन्होंने आगे कहा, "यह पुरस्कार खेल प्रशंसकों को जाता है और मुझे लगता है कि वे मुझसे ज्यादा इस पुरस्कार के लायक हैं। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ा क्षण है क्योंकि हॉकी समुदाय में दुनिया भर के सभी महासंघों ने मुझे वोट दिया, इसलिए हॉकी परिवार से उस समर्थन को देखकर बहुत अच्छा लगा।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
भारतीय हॉकी टीम
ताज़ा खबरें
जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर
जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर मनोरंजन
SSC MTS 2020: पेपर-2 में 9,754 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें नतीजे
SSC MTS 2020: पेपर-2 में 9,754 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे डाउनलोड करें नतीजे करियर
केरल: मंकीपॉक्स के संदिग्ध संक्रमित की मौत, पहला पुष्ट मरीज हुआ ठीक
केरल: मंकीपॉक्स के संदिग्ध संक्रमित की मौत, पहला पुष्ट मरीज हुआ ठीक देश
वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
सैमसंग फोन्स में मिलेगा नया रिपयेरिंग मोड फीचर, सुरक्षित रहेगा आपका पर्सनल डाटा
सैमसंग फोन्स में मिलेगा नया रिपयेरिंग मोड फीचर, सुरक्षित रहेगा आपका पर्सनल डाटा टेक्नोलॉजी
भारतीय हॉकी टीम
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, कप्तान मनप्रीत की हुई वापसी खेलकूद
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक  पर किया कब्जा
एशिया कप 2022: भारत ने जापान को 1-0 से हराया, कांस्य पदक पर किया कब्जा खेलकूद
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच
एशिया कप हॉकी: फाइनल में नहीं पहुंच पाया भारत, कोरिया के खिलाफ ड्रॉ हुआ आखिरी मैच खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया
एशिया कप हॉकी: भारत ने सुपर-4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया खेलकूद
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
एशिया कप हॉकी: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022