NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन 
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन 
    भारत के पदकों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है (टीम: तस्वीर: एक्स/@Media_SAI)

    एशियाई खेल: भारत के पदकों की संख्या 50 के पार, जानिए रविवार को कैसा रहा प्रदर्शन 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 01, 2023
    08:34 pm

    क्या है खबर?

    चीन के हांगझोउ में 19वां एशियाई खेल खेला जा रहा है। 8वें दिन भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।

    रविवार को भारतीय खिलड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित 15 पदक अपने नाम किए। अब अंक तालिका में भारत के 13 स्वर्ण सहित 53 पदक हो चुके हैं, जिसमे 21 रजत और 19 कांस्य पदक भी शामिल हैं।

    भारत अंक तालिका में मजबूती से चौथे नंबर पर जमा हुआ है।

    आइए रविवार को भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    निशानेबाजी

    निशानेबाजी में भारत ने जीता स्वर्ण पदक 

    भारत की पुरुष ट्रैप टीम ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और सोना जीता।

    यह एशियाई खेलों में ट्रैप निशानेबाजी में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

    इस इवेंट में कुवैत ने 359 स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। चीन 354 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।

    इतिहास

    अदिति अशोक ने रचा इतिहास 

    भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।

    अदिति एशियाई खेलों के इतिहास में कोई भी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनी हैं।

    उन्होंने 73 का कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, वह स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर पाईं।

    इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी यह खिलाड़ी चौथे स्थान पर रही थीं।

    स्वर्ण

    अविनाश साबले ने भी स्वर्ण पदक किया अपने नाम 

    अविनाश साबले ने 3,000 मीटर स्टेपलचेज इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 8:19:53 मिनट में यह मुकाबला जीता।

    इस खिलाड़ी ने इतिहास रचते हुए साल 1951 में शुरू हुए एशियाई खेलों में स्टेपलचेज इवेंट में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।

    आज तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने इस खेल में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। इस खेल में आखिरी पदक साल 2014 में आया था। तब नवीन कुमार ने कांस्य पदक जीता था।

    गोला फेंक

    गोला फेंक खेल में तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता स्वर्ण पदक 

    तेजिंदर पाल सिंह तूर ने भी रविवार को कमाल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने किया।

    उन्होंने शाॅटपुट (गोला फेंक) खेल में आखिरी प्रयास में 20.36 मीटर दूर गोला फेंका और पहले स्थान पर रहे।

    तेजिंदर इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में भी पहले स्थान पर आ चुके हैं।

    इस खिलाड़ी ने साल 2019 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, साल 2023 एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

    हार

    निखत जरीन ने जीता कांस्य पदक 

    रविवार को भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

    वह 50 किलोग्राम कैटेगरी में थाईलैंड की मुक्केबाज से हार गईं। उन्हें 2-3 से हार मिली।

    इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जॉर्डन की हनान नासर को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था।

    क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अपनी जगह पक्की कर ली थी।

    जानकारी

    13 साल बाद 1 दिन में 15 पदक 

    भारत ने रविवार को 15 पदक जीते। खेलों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब भारत ने इतने पदक 1 ही दिन में अपने नाम कर लिए। इससे पहले साल 2010 के एशियाई खेलों में भारत ने 1 दिन में 11 पदक जीते थे।

    रजत

    बैडमिंटन टीम को रजत पदक

    भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम स्वर्ण पदक जीतने चूक गई। फाइनल में उनका सामना चीन की टीम से था। चीन ने भारत को 3-2 से हरा दिया। ऐसे में भारत को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

    भारत ने 37 साल बाद इस टीम इवेंट में पदक अपने नाम किया है। पुरुष टीम ने पहली बार रजत पदक भी जीता है।

    इनके अलावा ज्योति यारजी ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एशियाई खेल
    अविनाश साबले
    खेलो इंडिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023, फाइनल: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानिए प्रीव्यू और ड्रीम इलेवन  टी-20 क्रिकेट
    एशियाई खेल 2023: भारतीय फुटबॉल टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, म्यांमार के खिलाफ ड्रॉ रहा मुकाबला सुनील छेत्री
    एशियाई खेल 2023: रविवार को भारत ने जीते 5 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023: भारत की पुरुष राइफल टीम ने जीता स्वर्ण पदक, बनाया विश्व रिकॉर्ड  निशानेबाजी

    अविनाश साबले

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह भारतीय सेना
    एशियाई खेल: अविनाश साबले ने स्टेपलचेज और तेजिंदर पाल ने गोला फेंक में जीता स्वर्ण पदक एशियाई खेल

    खेलो इंडिया

    विराट कोहली से काफी कुछ सीख रहा हूं, उन्हें क्रिकेट में हार पसन्द नहीं- टिम पेन भारत की खबरें
    टीम चयन को लेकर कोहली के समर्थन में आए कोच रवि शास्त्री, आलोचकों पर साधा निशाना भारत की खबरें
    बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेरे बल्ले से निकल सकता है दोहरा शतक- रहाणे भारत की खबरें
    जानिये बॉक्सिंग डे टेस्ट में क्या होगी भारतीय टीम की रणनीति और प्लेइंग इलेवन BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025