Page Loader
सौरमंडल में पाए गए पृथ्वी जैसे दो अन्य ग्रह, वैज्ञानिकों ने जताई ये संभावना
सौरमंडल में पृथ्वी जैसे दो अन्य ग्रह पाए गए (प्रतीकात्मक तस्वीर: अन्प्लाश)

सौरमंडल में पाए गए पृथ्वी जैसे दो अन्य ग्रह, वैज्ञानिकों ने जताई ये संभावना

Dec 21, 2022
03:20 pm

क्या है खबर?

वैज्ञानिकों ने दो नए ग्रहों की खोज की है जिनका नाम GJ 1002b और GJ 1002c है। यह पृथ्वी से लगभग 16 प्रकाश वर्ष दूर हैं। ग्रहों की सूची में शामिल होने वाले यह दोनों नए ग्रह पृथ्वी जैसी नई दुनिया खोजने में वैज्ञानिकों की एक और उम्मीद हैं। अब तक मिली जा जानकारी के मुताबिक, दोनों ग्रहों का द्रव्यमान पृथ्वी के समान है और यह सौरमंडल में ऐसे ग्रह हो सकते हैं, जहां पानी की मौजूदगी हो।

जानकारी

तारों का चक्कर लगाते हैं दोनों ग्रह

ये ग्रह लाल बौने तारे की परिक्रमा करते हैं। ग्रह GJ 1002b को तारे की परिक्रमा करने में लगभग 10 दिन लगते हैं, जबकि GJ1002c को 21 दिनों की आवश्यकता होती है। Instituto de Astrofísica de Canarias (IAC) के शोधकर्ता ने कहा, "प्रकृति हमें यह दिखाने पर तुली हुई है कि अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रह बहुत आम हैं।" बता दें, पृथ्वी जैसे ग्रह होने का मतलब जरुरी नहीं कि वहां पर जीवन संभव हो।