NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / मंगल और यूरेनस एकसाथ नजर आएंगे, आप भी देख सकते हैं दुर्लभ खगोलीय नजारा
    अगली खबर
    मंगल और यूरेनस एकसाथ नजर आएंगे, आप भी देख सकते हैं दुर्लभ खगोलीय नजारा
    मंगल और यूरेनस दोनों ग्रह एकदूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे।

    मंगल और यूरेनस एकसाथ नजर आएंगे, आप भी देख सकते हैं दुर्लभ खगोलीय नजारा

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Jul 31, 2022
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    हमारे सौर मंडल में कुछ खास नजारे कई साल में एक बार देखने को मिलते हैं।

    आज देर रात आसमान में ऐसा ही नजारा दिखेगा, जिसे ग्रहों की युति या प्लैनेटरी कंजंक्शन कहते हैं।

    इसमे मंगल और यूरेनस ग्रह एकदूसरे से दो पूरे चांदों की चौड़ाई जितने दूर दिखेंगे और मेष राशि के नक्षत्र में इनका कंजंक्शन होने जा रहा है।

    आसान भाषा में समझें तो ये दोनों ग्रह एकदूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे।

    घटना

    एक ही 'फील्ड ऑफ व्यू' में दिखेंगे दोनों ग्रह

    खास बात यह है कि खगोलीय घटना को धरती से देखा जा सकेगा और दोनों ग्रह एक ही फील्ड ऑफ व्यू में नजर आएंगे।

    आप किसी भी दूरबीन की मदद से सही वक्त पर इन ग्रहों को एकसाथ देख पाएंगे।

    सामान्य रूप से बहुत कम चमक वाला यूरेनस आसमान में नहीं दिखता, लेकिन चमकीले मंगल ग्रह के साथ इसे देखना आसान होगा।

    दोनों ग्रहों का साथ आना और इन्हें देखने का यह मौका कई साल बाद मिल रहा है।

    समझें

    वाकई इतने करीब नहीं आएंगे दोनों ग्रह

    सौर मंडल के चौथे और सातवें ग्रह को आसमान में बेशक एकसाथ देखा जा सके, लेकिन एकदूसरे से बहुत दूर हैं।

    इनके बीच की दूरी करीब 2.6 अरब किलोमीटर है, लेकिन सोमवार 1 अगस्त तड़के आसमान में ये एकदूसरे से केवल एक डिग्री की दूरी पर दिखेंगे।

    धरती से देखने में ये दोनों दूरी और आकार के चलते एकसाथ दिखाई देंगे।

    हालांकि, धरती के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से इनकी आसमान में स्थिति अलग हो सकती है।

    वक्त

    अंतरिक्ष में कब होगी यह खगोलीय घटना?

    सामने आया है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में मंगल और यूरेनस एकदूसरे के बेहद करीब देखे जा सकेंगे।

    लाइवसाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ग्रह उत्तरी गोलार्ध में स्थानीय समय के अनुसार पूर्व में मध्यरात्रि के आसपास साथ आएंगे और सूर्योदय से लगभग दो घंटे पहले तक दक्षिण-पूर्व में दिखाई देंगे।

    अमेरिकी समय के मुताबिक 1 अगस्त को तड़के एक बजे (भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर 30 मिनट पर) दोनों ग्रह सबसे साफ नजर आएंगे।

    तरीका

    आप कैसे देख सकते हैं यह खगोलीय घटना?

    रात में आसमान साफ हो तो ग्रहों को बिना किसी तरह के उपकरण या दूरबीन के भी देखा जा सकता है।

    हालांकि, अगर आप किसी दूरबीन या छोटे टेलीस्कोप की मदद लें तो मंगल और यूरेनस ग्रहों की पहचान में परेशानी नहीं होगी।

    साथ ही आप वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट की ओर से किए जा रहे वेबकास्ट में इन ग्रहों और अंतरिक्ष की खगोलीय घटना को अपनी मोबाइल स्क्रीन पर लाइव भी देख सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    यूरेनस के मुकाबले ज्यादा चमकीला क्यों है मंगल?

    मंगल ग्रह रात में आसमान में ज्यादा चमकीला नजर आता है, क्योंकि यह यूरेनस के मुकाबले धरती के ज्यादा करीब है।

    धरती से मंगल ग्रह की दूरी करीब 20.8 करोड़ किलोमीटर है, वहीं ठंडे यूरेनस ग्रह की दूरी धरती से करीब 3.2 अरब किलोमीटर है।

    यही वजह है कि इसकी चमक बेहद कम है और इसे आसमान में अलग से खोज पाना आसान नहीं होता।

    यूरेनस का तापमान बेहद कम है और इसपर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष कंपनी
    सौरमंडल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    नासा

    हैकर्स की पहुंच से नहीं बच पाई NASA, एजेंसी के कर्मचारियों का डाटा लीक फेसबुक
    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें अंतरिक्ष यात्री
    सितंबर में 'चंदा मामा' की जमीन पर कदम रखेगा भारत, अभियान को तैयार हो रहा चंद्रयान-2 चीन समाचार
    चंद्रमा पर प्रयोग के लिए भारत के चंद्रयान-2 की मदद लेगी NASA, जानिये बड़ी बातें ISRO

    अंतरिक्ष

    2021 में ISRO का पहला मिशन 28 फरवरी को, भेजेगा कई सैटेलाइट्स ISRO
    बिरयानी से लेकर सूजी के हलवे तक, गगनयान मिशन पर एस्ट्रोनॉट्स को मिलेंगे ये व्यंजन ISRO
    क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? नासा
    अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ता है सफर का बुरा असर, कमजोर हो जाती हैं हड्डियां- स्टडी अंतरिक्ष यात्री

    अंतरिक्ष कंपनी

    एलियंस की खोज के लिए तैरने वाले रोबोट्स बना रही है NASA, स्मार्टफोन जितना होगा आकार नासा
    इंसानों तक पहुंचने के लिए क्वॉन्टम मेसेजेस की मदद ले सकते हैं एलियंस- रिपोर्ट एलियंस
    कितना ठंडा है अंतरिक्ष; साइंस-फिक्शन फिल्मों में है कितनी सच्चाई? अंतरिक्ष यात्री
    दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप जेम्स वेब, जानें इससे जुड़ी खास बातें नासा

    सौरमंडल

    इस गांव में नहीं पहुंचती थी रोशनी, तो गांव वाले ने बना लिया अपना नया सूरज इटली
    जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए सामने आई बृहस्पति ग्रह की फोटो, उपग्रह यूरोपा भी दिखा नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025