NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल
    अगली खबर
    यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल
    पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 24, 2022
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने ब्रिटेन के पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल को विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुना है। इसके बाद वो अंतरिक्ष में जाने वाले पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट भी बन सकते हैं।

    41 वर्षीय मैक्फॉल ने एक मोटरसाइकिल हादसे में अपनी दाईं टांग गंवा दी थी और फिलहाल ट्रामा और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे हैं।

    पैरालंपिक खेलों में उन्होंने ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    पैरास्ट्रोनॉट फिजीबिलिटी प्रोजेक्ट के लिए चुने गए मैक्फॉल

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने इस साल के करियर एस्ट्रोनॉट्स की एक नई क्लास की जानकारी दी है। इसमें अलग-अलग यूरोपीय देशों से पांच लोगों को चुना गया है।

    वहीं मैक्फॉल को एक अलग 'पैरास्ट्रोनॉट' कार्यक्रम के लिए चुना गया है। उनके चयन के पीछे का विचार अंतरिक्ष में किसी दिव्यांग व्यक्ति को भेजने की संभावना का पता लगाना है।

    मैक्फॉल को इसी महीने पैरास्ट्रोनॉट फिजीबिलिटी प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।

    इतिहास

    अंतरिक्ष में नहीं गया है कोई भी पैरास्ट्रोनॉट

    स्पेस एजेंसी ने बताया कि आज तक कोई भी पैरास्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में नहीं गया है। अगर सब कुछ सही रहता है तो मैक्फॉल इस इतिहास को बदल सकते हैं।

    अपने चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "मेरी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि और लंबे अनुभव के साथ मैंने यूरोपीय स्पेस एजेंसी के इस सवाल का जवाब खोजने में मदद करने की कोशिश की है कि क्या कोई दिव्यांग व्यक्ति अंतरिक्ष में जाकर कुछ अर्थपूर्ण काम कर सकता है।"

    हादसा

    19 साल की उम्र में गंवानी पड़ी थी टांग

    स्प्रिंटर के तौर पर मैक्फॉल ने पैरालंपिक खेलों में ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

    19 साल की उम्र में एक मोटरसाइकिल हादसे में अपनी एक टांग गंवाने के बाद उन्होंने पेशेवर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट का प्रशिक्षण शुरू किया और कई महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेकर ईनाम जीते।

    कार्डिफ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले मैक्फॉल के पास खेल के साथ-साथ एक्सरसाइज साइंस का भी अनुभव है।

    जानकारी

    करियर एस्ट्रोनॉट की नई क्लास में शामिल हैं ये चेहरे

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी को करियर एस्ट्रोनॉट की नई क्लास के लिए 22,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों में 200 से अधिक दिव्यांग और महिलाएं शामिल थी।

    पूरी प्रक्रिया के बाद इस सूची से दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच लोग चुने गए हैं।

    इनमें स्पेन से पाब्लो एल्वारेज फर्नांडीज, फ्रांस से सोफी एडिनोट, स्विट्जरलैंड से मार्को सिएबर, बेल्जियम से रफाल लीगियोइस और ब्रिटेन से रोजमेरी कूगन शामिल हैं।

    इनकी तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये चयनित लोगों की तस्वीरें

    Meet ESA's class of 2022 astronauts 👇 #ESAastro2022 pic.twitter.com/P77q35qXCZ

    — ESA (@esa) November 23, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष यात्री
    अंतरिक्ष अभियान
    स्पेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    क्यों सूर्य का रंग पृथ्वी से पीला आता है नजर?  सौरमंडल

    अंतरिक्ष

    2024 में अमेरिका के साथ ISS पार्टनरशिप खत्म करेगा रूस, छोड़ेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अमेरिका
    भविष्य में चांद पर होगा बच्चों का जन्म, शून्य गुरुत्वाकर्षण वाला शहर बना रहे हैं वैज्ञानिक चांद
    अंतरिक्ष यात्री बज आल्ड्रिन के अपोलो 11 फ्लाइट जैकेट की नीलामी, 22.3 करोड़ रुपये में बिका नासा
    NASA लॉन्च करेगी दो हेलीकॉप्टर, मंगल ग्रह से लेकर आएंगे चट्टानों और मिट्टी के नमूने नासा

    अंतरिक्ष यात्री

    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ रूस समाचार
    सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा रूस समाचार
    अमेरिकी कंपनी ने भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा स्पेसक्राफ्ट का नाम भारत की खबरें
    जापानी अंतरिक्षयात्री को स्पेस स्टेशन से दिखे गीजा के पिरामिड, शेयर की तस्वीर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अंतरिक्ष अभियान

    मंगल ग्रह पर गए स्पेसक्राफ्ट को दिया गया विंडोज 98 का अपडेट, यह है वजह माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    क्या है इंसान को फिर चांद पर भेजने वाला नासा का मिशन? अमेरिका
    क्यों खास है NASA का नया सैटेलाइट कैपस्टोन? भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में करेगा मदद नासा
    अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ता है सफर का बुरा असर, कमजोर हो जाती हैं हड्डियां- स्टडी अंतरिक्ष यात्री

    स्पेन

    कोरोना वायरस: नए मामलों को कम करने में कामयाब रहे हैं ये सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान
    कोरोना वायरस: चीन से खरीदे गए मास्क वापस लौटा रहे हैं कई देश, जानिए क्यों चीन समाचार
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने चीन समाचार
    कोरोना वायरस: सरकारी विश्लेषण में आया सामने, अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में भारत नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025