NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / जापानी अंतरिक्षयात्री को स्पेस स्टेशन से दिखे गीजा के पिरामिड, शेयर की तस्वीर
    अगली खबर
    जापानी अंतरिक्षयात्री को स्पेस स्टेशन से दिखे गीजा के पिरामिड, शेयर की तस्वीर

    जापानी अंतरिक्षयात्री को स्पेस स्टेशन से दिखे गीजा के पिरामिड, शेयर की तस्वीर

    लेखन प्राणेश तिवारी
    May 04, 2021
    08:15 pm

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष को लेकर इंसान की जिज्ञासा ही उसे सुदूर ग्रहों तक लेकर गई है और चुनिंदा अंतरिक्षयात्रियों को ही पृथ्वी से दूर जाने का मौका मिलता है।

    अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती है, तस्वीरों की मदद से इसे बेहतर समझा जा सकता है।

    हमारी दुनिया को बेहतर समझने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन में काम करने वाले वैज्ञानिकों को धरती पर अक्सर अनोखे नजारे दिखते हैं और अब एक जापानी अंतरिक्षयात्री ने गीजा के पिरामिड्स की तस्वीर शेयर की है।

    मिशन

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लंबा मिशन

    जापान के अंतरिक्षयात्री सोइची नोगुची अपने तीन अमेरिकी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में छह महीने लंबे मिशन के लिए गए थे।

    स्पेस स्टेशन में अपने मिशन के आखिरी दिन उन्होंने धरती की तस्वीर क्लिक की, जिसमें गीजा के विशाल पिरामिड्स नजर आ रहे हैं।

    अंतरिक्ष से खींची गईं पृथ्वी की तस्वीरों में बादलों से लेकर घनी आबादी वाले क्षेत्र और भौगोलिक संरचनाएं दिखती हैं, जिनसे वैज्ञानिकों को रिसर्च का मौका मिलता है।

    ट्विटर पोस्ट

    ट्विटर पर शेयर की फोटो

    fantastic capture @Astro_Soichi ..
    So I decided to look up close, and also decided to have a flip to our common "terrestrial frame of reference" so it seems to look more comfortable to us common people to understand this way.. Blessings! :-) #ISS #Pyramids #Egypt #space pic.twitter.com/tuiIzM5iu8

    — pecovgfx (@pecovgfx) May 1, 2021

    तस्वीर

    दिखी एजिप्ट में इंसानों द्वारा बनाई गई विशाल संरचना

    नोगुची की तस्वीर से दुनिया के अजूबों में शामिल पिरामिड्स का अंतरिक्ष से दिखने वाला नजारा सामने आया है।

    जापानी अंतरिक्ष यात्री ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।

    फोटो में प्राचीन एजिप्शियंस द्वारा बनाई गई वैश्विक धरोहर के अलावा अल गीजा रेगिस्तान और इसके साथ लगा शहर दिख रहा है।

    कैप्शन में सोइची ने लिखा, "IIS में फाइनल दिन मुझे गीजा पिरामिड्स का बेस्ट शॉट मिला।"

    शेयरिंग

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वायरल हुई तस्वीर

    नोगुची की ओर से शेयर की गई तस्वीर ट्विटर पर खूब शेयर की जा रही है और यूजर्स इसे दूसरों को रिकमेंड कर रहे हैं।

    एक यूजर ने नोगुची की तस्वीर की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी ओर से क्लिक की गई तस्वीर में बड़ा क्षेत्र दिख रहा है।

    यूजर ने नोगुची की तस्वीर को क्रॉप कर पोस्ट किया और उस हिस्से को दिखाया, जिसमें पिरामिड्स साफ देखे जा सकते हैं।

    वापसी

    बीते दिनों वापस लौटे हैं नोगुची

    बीते रविवार को US स्पेस-X क्रू ड्रैगल कैप्सूल नोगुची और तीन अन्य अंतरिक्षयात्रियों को लेकर पृथ्वी पर वापस लौटा है।

    अपना मिशन पूरा करने के बाद लौटे अंतरिक्षयात्रियों का कैप्सूल फ्लोरिडा के समंदर में गिरा और 50 साल से ज्यादा वक्त में पहली बार NASA की ओर से करवाई गई यह नाइट-टाइम ओसन लैंडिंग है।

    नोगुची के अलावा मिशेल हॉपकिन्स, विक्टर ग्लोवर और शैनन वॉकर को ISS से जुड़े इस मिशन का हिस्सा बनाया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष यात्री
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अंतरिक्ष यात्री

    वडोदरा में बना स्पेस सूट पहनकर गगनयान में जाएंगे अंतरिक्ष यात्री, जानें कैसी हैं बाकी तैयारियां वडोदरा
    'अंतरिक्ष परी' कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर जाने उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें नासा
    गगनयान मिशनः ISRO ने वायुसेना को सौंपी अंतरिक्ष यात्रियों के चुनाव और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी ISRO
    NASA ने मिशन शक्ति को बताया 'भयानक', कहा- स्पेस स्टेशन और एस्ट्रोनॉट्स के लिए खतरा बढ़ा भारत की खबरें

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    खुद का स्पेस स्टेशन बनाने पर विचार कर रहा भारत, ISRO प्रमुख ने किया खुलासा भारत की खबरें
    घर बैठे ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का नजारा, करना होगा यह आसान काम स्पेस-X
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025