NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने
    दुनिया

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने
    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 15, 2020, 09:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में 20 लाख से ऊपर पहुंचे मामले, 12 दिन के अंदर हुए दोगुने

    दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। आज इससे संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई और लगभग 1.27 लाख लोगों को इसके कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक राहत भरी खबर ये है कि कुल संक्रमित मरीजों में से लगभग पांच लाख अब तक ठीक हो चुके हैं।

    नवंबर में सामने आया पहला मामला, एक लाख संक्रमितों तक पहुंचने में लगे तीन महीने

    कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल नवंबर में चीन के वुहान में सामने आया था। चीन ने 31 दिसंबर को पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को इसकी जानकारी दी और 12 जनवरी को WHO ने दुनिया को इसके बारे में बताया। 11 मार्च को इसे WHO की तरफ से महामारी घोषित किया गया। WHO के अनुसार, कोरोना वायरस के पहले एक लाख मामले सामने आने में तीन महीने से अधिक का समय लगा था।

    10 लाख से 20 लाख पहुंचने में लगे मात्र 12 दिन

    इसके बाद जैसे-जैसे ये कोरोना वायरस अन्य देशों में पैर पसारता गया, वैसे-वैसे इसके बढ़ने की गति तेज होती गई। जहां पहले एक लाख मामले सामने आने में तीन महीने का समय लगा था, वहीं इन्हें पांच लाख से दोगुने होकर 10 लाख पहुंचने में मात्र एक हफ्ते का समय लगा। 3 अप्रैल को दुनियाभर में कोरोना के मामलों की संख्या 10 लाख के पार गई। इसके बाद अगले 10 लाख मामले मात्र 12 दिन के अंदर सामने आ गए।

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश, 26 हजार से अधिक लोगों की मौत

    दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माने जाने वाला अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां अभी तक संक्रमण के छह लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 26,003 लोगों को इसके कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। देश के अंदर न्यूयॉर्क इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कई राज्यों में लोगों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है, वहीं देशभर में लोगों को 30 अप्रैल तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालना है।

    अमेरिका के बाद इटली और स्पेन हुए सबसे ज्यादा प्रभावित

    इटली दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है और यहां 21 हजार से अधिक लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। देश में 1.62 लाख लोगों को इससे संक्रमित पाया जा चुका है। वहीं स्पेन संक्रमणों के मामलों में इटली से आगे है और यहां 1.74 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। लेकिन देश में मौतों की संख्या इटली से कम हैं और 18,255 लोगों की मौत हुई है। दोनों देशों में लॉकडाउन जारी है।

    यूरोप के ये देश भी हुए बुरी तरह प्रभावित

    यूरोप के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचाई हुई है और फ्रांस में 15,729 और यूनाइटेड किंगडम (UK) में 12,107 लोग इससे मर चुके हैं। वहीं जर्मनी में बड़ी संख्या में संक्रमण के बावजूद 3,495 लोगों की मौत हुई है।

    भारत में क्या है स्थिति?

    भारत की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,933 पहुंच गई। इनमें से अब तक 392 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11,197 लोगों का उपचार चल रहा है और 1,343 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या सकारात्मक संदेश हैं।

    कब तक आएगी वैक्सीन?

    कोरोना वायरस की वैक्सीन और इलाज पर तेजी से काम हो रहा है। दुनियाभर में अभी इसकी 78 वैक्सीन पर काम चल रहा है और अन्य 37 पर शुरू होने वाला है। इनमें से कुछ वैक्सीन रिकॉर्ड टाइम में शुरूआती चरण का पार कर चुकी हैं। हालांकि वैक्सीन आने में फिर भी एक साल से 18 महीने तक का समय लग सकता है। वहीं इलाज पर भी काम जारी है और अगले कुछ महीनों में उपचार सामने आ सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    इटली
    स्पेन

    चीन समाचार

    कोरोना वायरस को रोकने में असफल रहने का आरोप लगाकर ट्रंप ने रोकी WHO की फंडिंग डोनाल्ड ट्रंप
    अभी तक कोरोना वायरस के बारे में क्या-क्या जानते हैं वैज्ञानिक और कब तक आएगी वैक्सीन? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के कारण एक लाख से ज्यादा मौतें, इनमें से आधी पिछले सप्ताह हुई भारत की खबरें
    अकेले न्यूयॉर्क में किसी भी दूसरे देश से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले इटली

    भारत की खबरें

    मध्य प्रदेश: भोपाल गैस त्रासदी की जंग के पांच विजेताओं ने कोरोना से मानी हार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: मुरादाबाद में मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला, डॉक्टर सहित आधा दर्जन घायल उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: रेड जोन में रखे जाएंगे हरियाणा के 20 जिले- रिपोर्ट हरियाणा
    लॉकडाउन: देश में 20 अप्रैल से खुलेंगे हाईवे पर स्थित ढाबे और ट्रक रिपेयरिंग की दुकानें गृह मंत्रालय

    इटली

    कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में सबसे अधिक मौतें, दुनियाभर में 17 लाख से ज्यादा संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: नए मामलों को कम करने में कामयाब रहे हैं ये सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान
    कोरोना वायरस: वुहान में 76 दिन बाद हटाया गया लॉकडाउन, शहर छोड़ने के लिए उमड़े लोग चीन समाचार
    कोरोना वायरस: जनवरी के बाद पहली बार चीन में 24 घंटे में एक भी मौत नहीं चीन समाचार

    स्पेन

    कोरोना वायरस: चीन से खरीदे गए मास्क वापस लौटा रहे हैं कई देश, जानिए क्यों चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में अब तक 77 मौतें, अमेरिका में बिगड़ रहे हालात भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अमेरिका में 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 1,169 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप
    कोरोना वायरस: जुलाई में फैंस के बिना शुरु हो सकती है ला-लीगा रियल मैड्रिड

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023