Page Loader
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदान में बारिश से ठंड बढ़ी
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी (तस्वीर: एक्स/@Munsyari_)

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदान में बारिश से ठंड बढ़ी

लेखन गजेंद्र
Feb 05, 2024
10:38 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में पिछले 5 दिनों से बर्फबारी जारी है। सोमवार सुबह भी इलाकों में हल्की बर्फबारी से सैलानी झूम उठे। इंडिया टुडे के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से यातायात प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 5 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 475 सड़कें बंद हैं। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द हो गईं। कई इलाकों में बिजली भी प्रभावित है। गुलमर्ग में पारा शून्य से 7 डिग्री नीचे है।

मौसम

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश से ठंड

पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश से फिर ठंड बढ़ गई। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शनिवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और बिहार में 6 फरवरी तक बारिश होगी। यहां तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दिखेगी। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत में आया, जिससे मौसम में तब्दीली दिखी है।

ट्विटर पोस्ट

श्रीनगर में बर्फबारी के बाद का दृश्य