NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल
    राजनीति

    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल

    लेखन प्रमोद कुमार
    November 29, 2019 | 01:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल

    देश में जब चुनाव हो और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर विवाद न हो, ऐसा कम ही होता है। लोकसभा चुनावों में हार के बाद विपक्षी पार्टियों ने EVM में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। तब भाजपा ने कहा था कि ये पार्टियां हार नहीं पचा पा रही है इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है। भाजपा ने EVM को सुरक्षित बताया था, लेकिन पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद भाजपा ने खुद EVM पर सवाल खड़े कर दिये।

    पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर हुए थे उपचुनाव

    पश्चिम बंगाल में सोमवार को करीमगंज, खड़गपुर और कालियागंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। गुरुवार को इनके नतीजे घोषित किए गए। भाजपा को इन तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल भाजपा के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान सरकारी मशीनरी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का साथ दिया था और भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

    EVM के साथ कुछ भी किया जा सकता है- सिन्हा

    सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग चुनावों पर नजर रखता है, लेकिन उपचुनाव राज्य सरकार करवाती है। TMC चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। सिन्हा ने इस दौरान EVM पर भी सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि EVM के साथ कुछ भी किया जा सकता है। आप मतगणना के दौरान सत्ताधारी पार्टी की तरफ से कुछ गलत करने की बात से इनकार नहीं कर सकते। गौरतलब है कि बंगाल में TMC की सरकार है।

    सिन्हा ने इस वजह से जताया EVM पर शक

    सिन्हा ने EVM पर शक जताने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को कालियागंज और खड़गपुर सदर विधानसभा में बड़े अंतर से जीत मिली थी। उन्होंने कहा कि कालियागंज और करीमपुर में पार्टी को 2016 के विधानसभा चुनावों से ज्यादा वोट मिले थे। फिर भी भाजपा ये तीनों सीटें हार गईं, जबकि खड़गपुर से पहली बार TMC जीती है। इससे EVM पर शक होता है। हर किसी को भरोसा था कि यहां भाजपा जीतेगी।

    तीनों सीटों पर कौन जीता?

    गुरुवार को आए नतीजों में कालियागंज सीट से TMC उम्मीदवार तपन देब सिन्हा ने भाजपा के कमलचंद्र सरकार को 2,414 वोट, करीमपुर से TMC के बिमलेंदु सिन्हा ने राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार को 24,000 वोट और खड़गपुर विधानसभा से TMC के प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेमचंद्र झा को 20,788 वोटों से मात दी। नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने घमंड की राजनीति करने वाली भाजपा को नकार दिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय जनता पार्टी
    ममता बनर्जी
    उपचुनाव
    तृणमूल कांग्रेस
    लोकसभा चुनाव

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: उपचुनावों के दौरान भाजपा उम्मीदवार की लात-घूसों से पिटाई, वीडियो वायरल भारतीय जनता पार्टी
    'गाय के दूध में सोना' बयान के बाद गायों को लेकर गोल्ड-लोन लेने पहुंचा शख्स भारत की खबरें
    फिर रुलायेंगे प्याज के दाम, 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमतें कर्नाटक
    पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख बोले- अंग्रेजी पत्नियों की वजह से जेल जा रहे हैं हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कुमारास्वामी के खिलाफ देशद्रोह और मानहानि का मामला दर्ज कर्नाटक
    कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पुतले के साथ-साथ प्रज्ञा सिंह को भी जला देंगे लोकसभा
    उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में ली शपथ महाराष्ट्र
    गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया साध्वी प्रज्ञा

    ममता बनर्जी

    महाराष्ट्र: शपथ समारोह में गैर-भाजपा पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन, बड़े विपक्षी नेताओं को भेजा गया न्योता अरविंद केजरीवाल
    भाजपा को मिला 743 करोड़ चंदा, बाकी राष्ट्रीय दलों को मिली कुल रकम से तीन गुना भारतीय जनता पार्टी
    NTA कर रही है कई भाषाओं में JEE मेन का आयोजन करने पर विचार शिक्षा
    केंद्र के इशारे पर हो रहा मेरा फोन टैप, बात करने की आजादी नहीं- ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी

    उपचुनाव

    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक

    तृणमूल कांग्रेस

    शीतकालीन सत्र में पेश होगा नागरिकता संशोेधन बिल, जानिये क्यों हो रहा इसका विरोध मुस्लिम
    मुर्शिदाबाद हत्याकांड: बीमा पॉलिसी के लिए की थी पड़ोसी ने हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    लोकसभा चुनाव: EC ने जारी किए आंकड़े, सबसे अधिक इस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त बिहार

    लोकसभा चुनाव

    उद्धव ठाकरे: जानें कैसा रहा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर महाराष्ट्र
    भारत को अब तक मिले तीन राफेल लड़ाकू विमान, ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा इस्तेमाल भारत की खबरें
    सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली महिलाओं को सुरक्षा नहीं देगी केरल सरकार केरल
    सबरीमाला मंदिर, राफेल डील और राहुल गांधी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्या रहे? भारतीय जनता पार्टी
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023