NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार; गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ला ने ली शपथ 
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार; गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ला ने ली शपथ 
    मध्य प्रदेश में 3 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है

    मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार; गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ला ने ली शपथ 

    लेखन आबिद खान
    Aug 26, 2023
    11:18 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है। आज सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में शिवराज की उपस्थिति में गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ला को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं और एक पद अब भी खाली है। चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

    शुक्ला

    राजेंद्र शुक्ला के जरिए विंध्य को साधने की कोशिश

    शुक्ला रीवा सीट से 4 बार के विधायक है और 2003 के बाद से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वे विंध्य में पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं और इस इलाके में करीब 14 फीसदी आबादी भी ब्राह्मण समुदाय की है।

    2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बावजूद भाजपा ने रीवा की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शुक्ला को मंत्री बनाकर ब्राह्मण समुदाय और विध्य क्षेत्र को साधने की कोशिश की गई है।

    राहुल

    राहुल के जरिए लोधी समाज को संतुष्ट करने के प्रयास

    बता दें कि राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में लोधी समाज का एक भी मंत्री नहीं है।

    करीब 60 सीटों पर लोधी समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, इस वजह से राहुल को मंत्री बनाकर लोधी समाज की नाराजगी को कम करने की कोशिश की जा रही है। राहुल के जरिए बुंदेलखंड और OBC समाज को साथ लाने की कोशिश की हो रही है।

    बिसेन

    7 बार के विधायक हैं गौरीशंकर बिसेन

    गौरीशंकर बिसेन OBC समुदाय से आते हैं और मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी हैं। वे मध्य प्रदेश भाजपा के 3 बार उपाध्यक्ष रहे हैं। बिसेन बालाघाट से लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं।

    महाकौशल क्षेत्र में बिसेन पार्टी का बड़ा OBC चेहरा हैं और पिछले चुनाव में भाजपा को यहां कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इसी इलाके से आते हैं। बिसेन के जरिए महाकौशल को मजबूत करने की कोशिश की गई है।

    कमलनाथ

    कमलनाथ बोले- ये भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार

    मंत्रिमंडल के विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।"

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।'

    चुनाव

    मध्य प्रदेश में इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव

    बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे।

    हालांकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई और भाजपा की सरकार बनी।

    भाजपा ने मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश चुनाव
    शिवराज सिंह चौहान
    कमलनाथ

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    मध्य प्रदेश

    पेशाब कांड: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धोए पीड़ित आदिवासी मजदूर के पैर, माफी मांगी शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश: दलित परिवार को मंदिर के भंडारे में बैठने से रोका गया, फेंककर दिया प्रसाद दलित
    पेशाब कांड: मध्य प्रदेश सरकार ने पीड़ित आदिवासी मजदूर को दी 6.5 लाख रुपये की मदद शिवराज सिंह चौहान
    विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, 4 राज्यों में नियुक्त किया चुनाव प्रभारी भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश चुनाव

    मध्य प्रदेश का सियासी घमासान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा मध्य प्रदेश
    'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: दलित परिवार ने लगाया भाजपा को वोट नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी मध्य प्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश में माफ होंगे बिजली बिल, जानिए किसे मिलेगा फायदा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में पत्रकार सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर अर्धनग्न करने का मामला क्या है? मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज मध्य प्रदेश

    कमलनाथ

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर क्यों पैदा हुआ संकट? समझें पूरा घटनाक्रम मध्य प्रदेश
    विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत, भाजपा के प्रयासों को लेकर हुई थी सिंधिया से बात- कमलनाथ मध्य प्रदेश
    भाजपा में शामिल होते ही बढ़ी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें, जमीन घोटाले की फिर होगी जांच मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री कमलनाथ, कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025