NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और शाह से फोन पर बात, क्या-क्या हैं अटकलें?
    अगली खबर
    नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और शाह से फोन पर बात, क्या-क्या हैं अटकलें?
    नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है

    नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और शाह से फोन पर बात, क्या-क्या हैं अटकलें?

    लेखन आबिद खान
    Jun 03, 2024
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फिर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। मुलाकात से पहले वे मीडिया के सवालों से भी बचते नजर आए।

    इसके बाद कयास तेज हो गए हैं कि पाला बदलने के लिए मशहूर नीतीश के मन में आखिर क्या चल रहा है।

    केंद्र

    केंद्र की राजनीति में होगी नीतीश की एंट्री?

    नीतीश की हलचल से चर्चाएं हैं कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संभावित तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

    अफवाहें हैं कि नीतीश को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलाकर केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है।

    प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान संजय झा भी मौजूद थे। माना जाता है कि NDA सरकार बनने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से झा को मंत्री पद मिल सकता है।

    पटना

    2 दिन पहले पटना लौट रहे हैं नीतीश

    नीतीश फिलहाल दिल्ली में हैं और यहां से वे 5 जून को पटना लौटने वाले थे। पहले योजना थी कि नतीजे आने के बाद वे भाजपा नेताओं से मिलकर मंथन करेंगे और फिर पटना जाएंगे।

    हालांकि, अब नीतीश ने अपनी योजना में अचानक से बदलाव कर लिया है। वे आज (3 जून) की शाम ही पटना लौट रहे हैं। नीतीश की योजना में इस अचानक बदलाव को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं।

    एग्जिट पोल

    एग्जिट पोल ने बढ़ाई चिंताएं 

    एग्जिट पोल में दावा किया जा रहा है कि बिहार में JDU का प्रदर्शन गिर सकता है और उसे 16 में से केवल 7 सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है।

    अगर ऐसा होता है तो ये NDA के लिए बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि उसने पिछली बार राज्य की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे न सिर्फ JDU के साथ नीतीश की साख कम होगी, बल्कि तेजस्वी यादव का कद भी बढ़ेगा।

    तेजस्वी

    तेजस्वी यादव के बयान से भी अफवाहों का बाजार गर्म

    30 मई को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि नतीजे आने के बाद बिहार में 'कुछ बड़ा' होगा।

    उन्होंने कहा था, "जब से मैंने भविष्यवाणी की है कि चाचा (नीतीश) लोकसभा चुनाव के बाद एक बड़ा फैसला लेंगे, वह प्रचार करने के लिए बाहर नहीं जा रहे हैं। ये सभी बातें मेरी आशंका की पुष्टि करती हैं कि 4 जून के बाद बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है।"

    NDA

    बिहार में NDA गठबंधन में कौन-कौन शामिल?

    बिहार में NDA में 5 पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। सीट बंटवारे के तहत सबसे ज्यादा 17 सीटें भाजपा के खाते में आई है।

    इसके बाद 16 सीटें नीतीश की JDU को दी गई हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 5 सीटें मिली हैं।

    जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को एक-एक सीट दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीतीश कुमार
    लोकसभा चुनाव
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    नीतीश कुमार

    INDIA बनने से पहले ही बिखरा? ममता के बाद नीतीश-अखिलेश भी नहीं होंगे बैठक में शामिल INDIA
    शीर्ष नेताओं के शामिल होने से इनकार करने के बाद INDIA की बैठक टली- रिपोर्ट INDIA
    बिहार में 8,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा अडाणी समूह, 10,000 रोजगार पैदा होंगे बिहार
    INDIA गठबंधन में 'मतभेद' के बीच राहुल गांधी ने नीतीश को किया फोन, क्या बात हुई?  राहुल गांधी

    लोकसभा चुनाव

    मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, INDIA की सरकार बनने पर गरीबों को 10 किलो राशन मिलेगा मल्लिकार्जुन खड़गे
    अमेठी: पाल समाज के भंडारे में पहुंची स्मृति ईरानी का लोगों ने किया विरोध, देखें वीडियो स्मृति ईरानी
    हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा का एक गांव जहां सिर्फ 159 मतदाता, हेलीकॉप्टर से भेजी EVM हिमाचल प्रदेश
    लोकसभा चुनाव: छठे चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे, AAP-RJD के सभी उम्मीदवार दागी भाजपा समाचार

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार को झटका, NDA में सहयोगी KPA ने वापस लिया समर्थन मणिपुर हिंसा
    अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए NDA के सहयोगी, क्या हैं इसके मायने भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: NDA और INDIA के बीच कितना करीबी मुकाबला है और कांग्रेस क्यों अहम? लोकसभा चुनाव
    भाजपा के गठबंधन NDA में शामिल हुई JDS, बदलेंगे कर्नाटक के राजनीतिक समीकरण जनता दल (सेक्युलर)

    बिहार

    बिहार में बड़े 'तख्तापलट' की तैयारी में INDIA गठबंधन, चिराग पासवान को 8 सीटों की पेशकश चिराग पासवान
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 8 मार्च को इन राज्यों में महंगा हुआ तेल, जानिए कहां गिरे दाम  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 13 मार्च के लिए नए दाम जारी, कहां कितने बदले? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल: 14 मार्च के लिए तेल के ताजा भाव जारी, जानिए आपके शहर में कितने  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025