NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
    राजनीति

    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

    लेखन नवीन
    March 07, 2023 | 02:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

    विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद मेघालय और नागालैंड में नई सरकारों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में आज सुबह 11 बजे नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के कॉनराड संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि नागालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेफियू रियो दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कॉनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

    कॉनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस चुनाव में NPP ने अकेले 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में NPP को 26 सीटों पर जीत मिली है, जबकि UDP ने 11 सीटें जीती हैं और भाजपा के हिस्से 2 सीटें आई हैं। संगमा ने हाल ही में मेघालय के राज्‍यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर 32 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था।

    नेफियू रियो ने भी ली नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ 

    नागालैंड में नेफियू रियो ने दोपहर 1:45 बजे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। नागालैंड में इस बार भी भाजपा और NDDP ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन ने 59 सीटों में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा की 12 और NDPP की 25 सीटें हैं। 72 वर्षीय रियो ने ही इस गठबंधन का नेतृत्व किया था।

    त्रिपुरा में 9 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह 

    सोमवार को त्रिपुरा में भाजपा के विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को मुख्यमंत्री चुना गया। वह होली के एक दिन बाद यानी 9 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है और 60 सीटों में से 33 सीटें हासिल की हैं। साहा के शपथ ग्रहण समारोह में भी मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है।

     तीनों राज्यों में क्या रहे थे चुनाव नतीजे?

    मेघालय में NPP ने 59 सीटों में से 26 सीटें जीतीं हैं, जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने 5-5 सीटें और भाजपा ने 2 सीटें हासिल की हैं। नागालैंड में भाजपा-NDDP गठबंधन ने 59 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी NPF ने 2 सीटें जीती हैं। त्रिपुरा में भाजपा-IPFT गठबंधन ने 60 सीटों में से 33 सीटें, वाम-कांग्रेस के गठबंधन ने 14 सीटें और टिपरा मोथा पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कॉनराड संगमा
    नेफियू रियो
    मेघालय
    नागालैंड

    नरेंद्र मोदी

    अहमदाबाद टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन साथ देखेंगे मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया राहुल गांधी
    किरेन रिजिजू बोले- भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताना सोची-समझी साजिश किरेन रिजिजू
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा सरकार

    कॉनराड संगमा

    मेघालय: कॉनराड संगमा को UDP और PDF का भी समर्थन मिला मेघालय
    मेघालय: कॉनराड संगमा 7 मार्च को ले सकते हैं शपथ, प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना मेघालय
    मेघालय चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा सीट से जीते मेघालय
    मेघालय विधानसभा चुनाव: 5 बड़ी सीटें और प्रमुख नाम, जिन पर टिकी हैं सभी की नजरें  मेघालय

    नेफियू रियो

    नागालैंड चुनाव नतीजे: मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की नागालैंड
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    नागालैंड: स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद छह महीने आगे बढ़ा गया AFSPA गृह मंत्रालय
    नागालैंड: सुरक्षाबलों की फायरिंग में आम लोगों की मौत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? नागालैंड

    मेघालय

     #NewsBytesExplainer: पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से भाजपा का प्रभाव बढ़ने के पीछे क्या वजह हैं? भाजपा समाचार
    त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में सरकार बनाने की कवायद तेज, जानें कहां कौन बनेगा मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव नतीजे
    मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी NPP  विधानसभा चुनाव नतीजे
    मेघालय चुनाव नतीजे: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने सांगसाक सीट से जीत दर्ज की विधानसभा चुनाव नतीजे

    नागालैंड

    नागालैंड को पहली बार मिलीं महिला विधायक, हेकानी जाखलू और सल्हौतुओनुओ क्रूस ने रचा इतिहास विधानसभा चुनाव नतीजे
    नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य  विधानसभा चुनाव नतीजे
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में मतगणना जारी; भाजपा 2 राज्यों में जीत की ओर त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में किसकी बनेगी सरकार? मतगणना शुरू त्रिपुरा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023